कासमा थाना क्षेत्र के एक गांव में विधवा के साथ दुष्कर्म,सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र के एक गांव की विधवा महिला के साथ सोमवार की शाम दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रफीगंज में भर्ती कराया मगर स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया है।

- Advertisement -
Ad image

बताया जाता है कि दुष्कर्म की शिकार हुई विधवा महिला रफीगंज शहर के कई घरों में काम करती है और काम कर के अपने घर वापस लौट रही थी। तभी सुनसान जगह देखकर दुष्कर्मियों ने उसे दबोच लिया और घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश महासचिव सदर

अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम होगी। उन्होंने इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वालों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। श्री सिंह ने कहा कि पीड़िता के इलाज में जितने भी खर्च आयेंगे वह खर्च उनके द्वारा वहां किया जाएगा।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

उन्होंने बताया कि पीड़िता घटना के बाद से बेहोश है और उसके साथ में उसकी बेटी भी है। गैरतलब है कि नबीनगर की चर्चित नाबालिग छात्रा हत्या के मामले का अभी तक उद्भेदन भी नही हुआ तब तक रफीगंज में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना घट गई।

Share this Article

You cannot copy content of this page