कल्याणकारी योजनाओं के बारे में डीएम नें जनता को कराया अवगत कहां भरपूर लाभ लें

4 Min Read
- विज्ञापन-

टेंगरा ग्राम पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम किया गया था आयोजन

- Advertisement -
Ad image

औरंगाबाद। जिले में बुधवार को बारुण प्रखंड के ग्राम पंचायत- टेंगरा में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को अवगत कराया गया।सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कई महत्वपुर्ण बातों को जनता के साथ साझा किया गया। साथ ही आम जनता द्वारा सरकार द्वारा क्रियान्वित किये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं से किस प्रकार उन्हें लाभ पहुँच रहा है, इसके बारे में विस्तार से बताया गया।

जिला पदाधिकारी, द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बताते हुए सरकार के महत्वपुर्ण योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी जनता के समक्ष रखा गया। बताया गया कि सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। सर्व शिक्षा अभियान के द्वारा बच्चों की प्राथमिक शिक्षा को काफी बढ़ावा मिला है। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना संचालित की जा रही है जिसके तहत बालिकाओं के उम्र के हर पड़ाव पर सरकार द्वारा लाभ दिया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सरकार भवन के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

सरकार द्वारा जिला एवं अनुमंडल स्तर पर लोक शिकायत निवारण का प्रावधान किया गया है। विद्युत के क्षेत्र में भी सरकार द्वारा काफी कार्य किए गए हैं। कृषि सिंचाई हेतु मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना चलाई जा रही है। कुशल युवा कार्यक्रम के तहत स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोले गए हैं। जहां बच्चों को रोजगार परक प्रशिक्षण दिया जाता है। पशुपालन विभाग के द्वारा मुर्गी पालन, बकरी पालन, मछली पालन, शेड निर्माण इत्यादि के लिए सब्सिडी दी जाती है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत छोटे छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिला है। इसके तहत भी प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।

किसी भी आपदा यथा अगलगी/लू/डूबने की घटना/सर्पदंश इत्यादि के तहत आहत हुए लोगों के लिए त्वरित मुवाअजा देने का प्रावधान सरकार द्वारा किया गया है।उप विकास आयुक्त द्वारा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन हरियाली अभियान एवं मनरेगा योजनाओं की उपलब्धि के बारे में लोगों को अवगत कराया गया।इस कार्यक्रम में आम जनता के समक्ष सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड नाटक तथा विडीयो फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अभयेंद्र मोहन सिंह, सिविल सर्जन रवि भूषण श्रीवास्तव, अनुमंडल पदाधिकारी विजयंत, वरीय उप समाहर्ता कृष्णा कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह, सीडीपीओ बारुण, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी के अतिरिक्त जिलास्तर के कई वरीय पदाधिकारी के साथ प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधिगण की भागीदारी रही।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page