लोकसभा चुनाव के सफल संचालन वाहन कोषांग दृढ़प्रतिज्ञ,अब तक पोलिंग के लिए 557 वाहन कराया उपलब्ध 

1 Min Read
- विज्ञापन-

लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन एवं संचालन हेतु जिला प्रशासन औरंगाबाद लगातार अनुश्रवण कर रही है। रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में मतदान में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों, पुलिस पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारियो एवं अन्य के लिए प्रचुर मात्रा में वाहन की व्यवस्था की गई है।

- Advertisement -
Ad image

लोकसभा निर्वाचन 2024 के सफल आयोजन हेतु गठित वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी शैलेश कुमार दास ने बताया कि लोकसभा आम निर्वाचन के सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु पोलिंग पार्टी के लिए 752 वाहन की आवश्यकता थी।

इसमें 350 वाहन संबंधित पार्टी को उपलब्ध करा दी गई है। इसके अतिरिक्त 107 वाहन सेक्टर मजिस्ट्रेट को एवं 100 वाहन पुलिस पदाधिकारी को भी उपलब्ध कराया गया है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

वाहन कोषांग में प्रतिनियुक्त सभी कर्मी ने बताया कि जिला प्रशासन औरंगाबाद द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में वाहन की व्यवस्था कर ली गई है और निर्देशानुसार संबंधित को प्रतिदिन वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Share this Article

You cannot copy content of this page