औरंगाबाद।जिले में बुधवार को मदनपुर थाना क्षेत्र के पंचायत उमगा के मुशीबीघा गांव के आंगनवाड़ी केंद्र में परिवार नियोजन के जागरूकता हेतु ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में लोगो को परिवार नियोजन के कार्यक्रम से होने वाले फायदे के बारे बताया गया जिसमें पिरामल स्वास्थ्य की तरफ से गांधी फेलो शालिनी गौतम के द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
परिवार नियोजन पखवाड़े में बताया गया है कि परिवार नियोजन के लिए अस्थाई साधन अपनाना बहुत जरूरी है तथा साधन का सही समय पर उपयोग करने पर बच्चों में अंतराल तथा अनचाहा गर्भ से बचा जा सकता है । जिससे मां और बच्चा दोनों स्वस्थ एवं निरोग रह सके। चौपाल में स्थाई और अस्थाई गर्वनिरोधक साधन के विषय में बताया गया की आप अपनी इच्छा से इन स्थाई और अस्थाई साधनों का चयन कर सकते हैं।
चौपाल में उपस्थित सभी महिलाओं से चर्चा किया गया कि परिवार नियोजन के लिए सिर्फ स्थायी साधन बंध्याकरण ऑपरेशन केवल नहीं बल्कि अस्थायी साधन भी जैसे अंतरा, छाया, माला एन, ईजी पिल्स, कापर्टी तथा कंडोम के प्रयोग से भी बच्चों में अन्तर रख परिवार में उन्नति तथा सुख समृद्धि लाई जा सकती है।
ज्ञात हो कि केंद्र तथा राज्य सरकार के साथ कार्य कर रही तकनीकी संस्था पिरामल फाउंडेशन आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत परिवार नियोजन कार्यक्रम (देव, मदनपुर, कुटुंबा तथा नबीनगर) के ऐसे क्षेत्र जहां परिवार नियोजन की सेवा के प्रति लोग थोड़ा कम जागरूक हैं वहाँ ग्राम चौपाल के माध्यम से जागरूक कर रही है । यह कार्यक्रम 11 जुलाई से 26 जुलाई तक मनाया जायेगा।