महोत्सव परिवार की ओर से दिव्य व भव्य रुप से ओबरा महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित 

3 Min Read
- विज्ञापन-

प्राचीन देवी मां मंदिर व स्वतंत्रता सेनानी जगतपति कुमार को देश दुनिया में किया जाएगा प्रचारित

- Advertisement -
Ad image

औरंगाबाद।दिव्य एवं भव्य रुप से आयोजित किया जायेगा। ओबरा महोत्सव बुलाए जाएंगे बड़े कलाकार दिखाएंगे अपनी जलवा बाहरी उक्त निर्णय जिला महोत्सव परिवार की ओबरा प्रखंड में हुई एक बैठक में लिया गया। आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धेश्वर विद्यार्थी शामिल हुए।बैठक की अध्यक्षता शिव नारायण प्रसाद सोनी ने की। सभी लोगों ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया है कि इस बार ओबरा महोत्सव आयोजन दो दिवसीय

6 सितंबर से 7 सितंबर तक आयोजित होगा। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ बड़े कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। जिससे महोत्सव भव्य रूप में आयोजित हो महोत्सव की तैयारी में कमेटी के कार्य करता पूरी तरह लग चुके हैं जिसमें कई प्रायोजक ने अपने सहयोग राशि देने का घोषणा किया जिससे महोत्सव बड़े स्तर पर आयोजित हो,बैठक संबोधन करते हुए सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने कहा कि बैठक का मूल उद्देश्य है ओबरा में प्राचीन स्थित देवी मां मंदिर ,

- Advertisement -
KhabriChacha.in

ऐतिहासिक महत्व के स्थल मनोरा एवं स्वतंत्रता सेनानी जगतपति कुमार को देश दुनिया में प्रचारित और प्रसारित करना है।महोत्सव आयोजित होने से ओबरा का पहचान देश स्तर पर बनेगा, महोत्सव सफल होने जा रहा है ताकि कार्यकर्ता काफी ऊर्जावान तरीके से महोत्सव के लिए लग चुके हैं,साथ ही स्थानीय कलाकारों, छात्र छात्राओं को मंच दिलाने और स्थानीय उत्पाद महत्व देना ताकि

उसकी अच्छाई देश दुनिया स्तर पर पहुंच सके। इसी उद्देश्य महोत्सव को शुरुआत करने की पहल की जा रही है।। और यह तभी संभव है जब ओबरा के सभी लोगों की इसके प्रति सहयोग मिले। महोत्सव के मीडिया प्रभारी आदित्य श्रीवास्तव ने बताया कि जिला महोत्सव परिवार का हमेशा प्रयास रहा है कि जिले की विभिन्न जगहों के धार्मिक स्थलों को प्रचार प्रसार का बढ़ावा महोत्सव के माध्यम से मिल सके इसी उद्देश्य ओबरा की प्राचीन देवी मंदिर, प्रचार प्रसार के

बढ़ावा हेतु एवं वाहन के स्थानीय कलाकारों को प्रतिभाशाली व्यक्तियों को बेहतर मंच के माध्यम से देश स्तर पर नहीं पहचान देने के लिए महोत्सव ओबरा में आयोजित किया जा रहा है। बैठक मे कमल किशोर पांडे , संजय मालाकार, विद्याधर तिवारी, सुनील कुमार सिंह, अतुल आनंद, कौशिक दुबे, संजय यादव, दूधेश्वर प्रसाद, शैलेश कुमार, विनोद नाग, अजय मेहता उपस्थित थे।

Share this Article

You cannot copy content of this page