न्याय यात्रा के तहत औरंगाबाद आयेंगे राहुल गांधी,गांधी मैदान में करेंगे सभा को संबोधित

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद के गांधी मैदान में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड के सांसद राहुल गांधी आज यानी गुरुवार के अपराह्न एक बजे भारत जोड़ों न्याय यात्रा के तहत आ रहे है।

- Advertisement -
Ad image

राहुल गांधी नई दिल्ली से चार्टर्ड प्लेन से चलकर गया पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से औरंगाबाद आयेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी रहेंगे।

श्री गांधी के आगमन एवं उनके स्वागत को लेकर शहर के गांधी मैदान में सारी तैयारियां जिला प्रशासन एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशन में हो गई है। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बावजूद गांधी मैदान में वॉटरप्रूफ पंडाल का निर्माण किया गया है और मैदान में जमे पानी को भी निकल दिया गया है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

ताकि श्री गांधी की सभा में आए श्रोताओं को कोई परेशानी न हो। इसके लिए केरल तथा नागालैंड के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, वरीय कांग्रेस नेता कौकब कादरी, जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम एवं जिला एवं प्रदेश के तमाम पार्टी कार्यकर्ता पिछले एक सप्ताह से जुटे हुए हैं।

मंच एवं दर्शक दीर्घा की व्यवस्था सुदृढ़ करने में रात भर सभी कार्य करते रहे। सभा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। श्री गांधी अपने संबोधन के बाद सड़क मार्ग से सासाराम चले जाएंगे जहां उनका रात्रि विश्राम होगा। श्री गांधी की यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है क्योंकि औरंगाबाद में उनका आगमन लगभग डेढ़ दशक के बाद हो रहा है।

Share this Article

You cannot copy content of this page