औरंगाबाद।ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित मुखिया स्थित मुखिया संघ के अध्यक्ष उदय नारायण सिंह के अध्यक्षता में निवास स्थान पर एक बैठक आहूत की गई। इस मौके पर प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया मौजूद रहे उपस्थित लोगों ने कहा कि ओबरा प्रखंड कार्यालय में नित्य दिन हो रहे भ्रष्टाचार का विरोध करते हुए कहा कि जॉब कार्ड के नाम पर इंदिरा आवास में नाम जुड़वाने के नाम पर व राशन कार्ड
शौचालय वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन विकलांग पेंशन इत्यादि के नाम पर गरीब एवं असहाय लोगों से पैसा उगाही करने का काम किया जा रहा है। जिसका मुखिया संघ पुरजोर विरोध करती है। साथ ही साथ मुखिया संघ के अध्यक्ष उदय नारायण सिंह ने कहा की जॉब कार्ड इंदिरा आवास में नाम जुड़वाने जैसा कार्य पंचायत वाइज कैंप लगाकर गरीबों के कार्य का निःशुल्क निष्पादन किया जाए।
और हर हाल में जरूरतमंद लोगों को मदद करने का काम किया जाय। अगर प्रखंड कार्यालय मे 15 दिन के अंदर उपयुक्त विषय पर विचार प्रशासन तथा संबंधित पदाधिकारी नहीं करती है तो मुखिया संघ के द्वारा प्रखंड कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करने का काम किया जाएगा। उपस्थित मुखिया ने बारी-बारी से अपना विचार प्रकट किया खासकर लोगों ने भ्रष्टाचार को रोकने पर निर्णय लिया मौके पर
भरूब मुखिया नागेंद्र पांडे उर्फ नन्हकू पांडे, अमिलोना मुखिया मिथिलेश कुमार सिंह करसाव मुखिया तुफैल अंसारी बेल मुखिया मोहम्मद नसीम अख्तर कारा मुखिया प्रतिनिधि सफी अहमद, खुदवा मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह तेजपुरा मुखिया प्रतिनिधि अनिल गुप्ता मलवा मुखिया अशोक कुमार एवं ओबरा मुखिया प्रतिनिधि पुष्कर अग्रवाल अन्य शामिल थे ।