औरंगाबाद। सांसद सुशील कुमार सिंह के प्रयास से राँची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन नम्बर 18635/36 का नबीनगर रोड स्टेशन पर शनिवार 24 जून से ठहराव शुरू होगा। सांसद सुशील कुमार सिंह इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सांसद ने कहा कि स्थानीय लोगो के द्वारा इस ट्रेन के ठहराव के लिए कई दिनों से माँग की जा रही थी जिसे मैंने पूरा किया।
गौरतलब है कि नबीनगर में दो-दो पॉवर प्लांट बीआरबीसीएल और एनपीजीसी के रूप में स्थापित है। जहां उत्तर प्रदेश से लेकर झारखण्ड राज्य समेत कई राज्यों के लोग आते जाते है। इस ट्रेन के ठहराव होने से स्थानीय लोगों को बहुत सुविधा होगी। औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्रवासी, नबीनगर और जिलावासियों ने सांसद के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।
इस नेक कार्य के लिए बिहार भाजपा वरीय नेता सुनील सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह, जिला महामंत्री मुकेश सिंह, संजय गुप्ता, रविशंकर शर्मा, देव के पूर्व उप प्रमुख मनीष राज पाठक, युवा भाजपा नेता प्रवीर सिंह,भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष शुभेन्दु शेखर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह, जिला उपाध्यक्ष जुलेखा खातुन, दीनानाथ विश्वकर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बबुआ जी, समाजसेवी रवि सिंह ने सांसद के द्वारा किए गए जनहित के इस कार्य के लिए बधाई दी है।
वही आशु अभिनव, राजकुमार सिंह, अमिताभ सिंह, ऋषि राज, सोनु सिंह, अमरीश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह, समाजवादी नेता रामलखन सिंह, पूर्व चैयरमैन प्रतिनिधि मुकेश सिंह, भाजपा नेता सह कुटुम्बा विधानसभा प्रभारी उदय प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, सुबोध सिंह, कौशल सिंह, आलोक सिंह, अश्विनी तिवारी, जितेन्द्र शर्मा, प्रफुल्ल सिंह, सत्येन्द्र सिंह, बिनोद सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष औरंगजेब खान, नलिनी रंजन, दीपक सिंह, प्रभात सिंह, राहुल सिंह, रंजीत कुशवाहा, हुमायूँ अंसारी ने हर्ष व्यक्त किया है।