औरंगाबाद।सौर तीर्थ देव धाम में पातालगंगा महोत्सव के मार्गदर्शक अखिलेश सिंह जी का निधन 8 दिसंबर क़ो हो गया।उनके याद में पातालगंगा महोत्सव आयोजन समिति और जनेश्वर विकास केंद्र के तत्वाधान में देव गोदाम पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम समाजसेवीयों नें उनके तैल चित्र पर फूलमाला डालकर श्रद्धांजलि अर्पित कर कियें।
उनके बाद उनके ब्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। सभी नें कहा वे वेदों में कहा गया अतिथि देवो भव: अर्थात अतिथि देवतास्वरूप होता है उक्ति वो अपनें जीवन का आदर्श बना लियें थे। कोई अनजान ब्यक्ति भी उनके द्वार पर पहुँच जाने पर भी वे उन्हें पानी व मीठा खिलाकर हीं घर से जाने देते थे लिए। ऐसे ब्यक्ति से देव धाम क़ो एक अपूर्ण क्षति हुई है,
कृष्णा दुबे जी नें कहा की वे प्राथमिक सेवा केंद्र के सेवानिवृत मलेरिया इंस्पेक्टर थे।जिनका देहांत रांची के रिम्स हो गया।अंत में सभी समाजसेवीयों नें उनके आत्मा क़ो शांति प्रदान करने के लियें दो मिनट का मौन रखा गया।
श्रद्धांजलि सभा में पातालगंगा महोत्सव के संरक्षक सिद्धेश्वर विद्यार्थी, सचिव दीपक गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद,उपसचिव उपेन्द्र यादव,जनेश्वर विकास के अध्यक्ष रामजी सिंह,महेन्द्र हार्ड,योग गुरु कृष्णा दुबे,अनिल सिंह, सुरेंद्र चौरसिया, शिवम् गुप्ता, आकाश दुबे एवं अन्य समाजसेवी उपस्थित थे लिए।