औरंगाबाद। जिला मुख्यालय में स्थित पीएम श्री अनुग्रह मध्य विद्यालय में बढ़ते गर्मी से बेहाल बच्चे अब 40/80 लीटर क्षमता की अत्याधुनिक टाटा कंपनी के वाटर कूलर से ठंडा पानी प्राप्त कर सकेंगे। विद्यालय के प्राचार्य उदय कुमार सिंह की सहज पहल पर शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर दंपति डॉ शशि एवं डॉ प्रभात ने तत्काल विद्यालय को अस्सी लीटर क्षमता वाला वोल्टास कंपनी का वाटर कूलर,स्टेबलाइजर आदि मुहैया करा दिए।
प्राचार्य ने विद्यालय के बच्चों के लिए इनकी मदद को सामुदायिक भागीदारी का एक बेजोड़ नजीर बताया ।सरकारी विद्यालय के आस पास के लोग अनेक प्रकार से अपनी यथोचित भागीदारी कर विद्यालय को समृद्ध बना सकते है जिसके लिए एसीएस शिक्षा विभाग डॉ सिद्धार्थ भी प्रायः अपील किया करते हैं।
प्राचार्य उदय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि डॉ प्रभात मिश्रा के पिताजी श्री दिनेश मिश्रा जी लंबी अवधि तक अनुग्रह मध्य विद्यालय में एक आदर्श अध्यापक के रूप में ख्यातिलब्ध रहे हैं। इस कारण डॉ प्रभात प्रायः अपनी डॉक्टर पत्नी शशि मिश्रा के साथ विद्यालय आते रहते हैं और बच्चों के बीच बैठ बेहतर स्वास्थ के लिए सेशन करते रहते हैं।
पिता की कर्मस्थली पर बच्चों के लिए हेडमास्टर के अनुरोध पर कुछ कर सकते का उन्हें बहुत संतोष है। प्राचार्य उदय कुमार सिंह ने कहा कि अनुग्रह स्कूल लगभग नब्बे साल पुराना विद्यालय है और इसे आजादी के पूर्व जन भागीदारी के द्वारा ही भारतीय संस्कृति के अनुरूप शिक्षा देने के लिए बनवाया गया था।
आज विद्यालय में समाज से संपोषित कई अच्छी व्यवस्थाएं है जिससे विद्यालय तेजी से मुख्य धारा में लौटा है। प्राचार्य उदय कुमार सिंह सहित विद्यालय परिवार ने डॉक्टर दंपति के प्रति कृतज्ञता जताया है।