औरंगाबाद।समाहरणालय के सभागार में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की आम सभा की बैठक संध्या चार बजे आयोजित की गई। जिसमें उन्नीस में से सतरह सदस्य उपस्थित हुए।
सर्व प्रथम जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के सचिव सह जिला पशुपालन पदाधिकारी औरंगाबाद ने बैठक प्रारम्भ करते हुए जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला पशुक्रूरता निवारण समिति का एवं बैठक में अन्य उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया एवं आज की बैठक का विषय वस्तु पे चर्चा किया।
जिला पदाधिकारी महोदय ने समिति के नियमावली पे सदस्यों से विस्तारपूर्वक
चर्चा की एवं समिति के निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में जाना। फिर आम सभा के सदस्यों में से कार्यकारिणी समिति के चार सदस्य के निर्वाचन हेतु प्रस्ताव मांगा। श्री सिद्धेश्वर विद्यार्थी जी अधिवक्ता ने जम्होर निकासी श्री अजीत कुमार सिंह का नाम प्रस्तावित किया । जिस पे सभी सदस्यों ने ताली के साथ समर्थन किया।
फिर मालती कुमारी ने स्वर्गीय नरेंदर सिंह जी की पत्नी पूनम सिंह जी का नाम प्रस्तावित किया जिसपे सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की। अजीत कुमार सिंह जी ने वरीय अधिवक़्ता श्री सिद्धेश्वर विद्यार्थी जी के नाम का प्रस्ताव दिया जिसपे उपस्थित सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की। फिर प्रेम जी मुखिआ जी जो कि पहले से सदस्य थे
अपनी इक्षा ब्यक्त करते हुए खड़े हुए जिसपे उपस्थित किसी सदस्य ने आपत्ति नहीं ब्यक्त की।
जिला पदाधिकारी महोदय निर्वाचन प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाते हुए उपस्थित सदस्यों से अनुरोध किया चार सदस्यों के नाम आगये। जो कि निर्विरोध चुने जाएंगे। अगर किसी सदस्य को खड़ा होना हो तो मै पांच मिनट की अवधी अन्य नामांकन हेतु निर्धारित करता हूं।
कोई सदस्य यदि निर्वाचन हेतु अपना नाम देना चाहते हों तो दे सकते हैँ। उक्त अवधी में कोई भी नाम नहीं आने पे जिला पदाधिकारी महोदय ने श्री अजीत कुमार सिंह, श्री सिद्धेस्वर विद्यार्थी जी अधिवक़्ता, पूनम सिंह एवं प्रेम जी मुखिआ सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
फिर अध्यक्ष महोदय ने चार निर्वाचित सदस्यों में से कोषाध्यक्ष पद हेतु सभा से नाम मांगा। श्री सिद्धेश्वर विद्यार्थी जी अधिवक्ता महोदय ने इस पद हेतु अजीत कुमार सिंह का नाम प्रस्तावित किया जिसका समर्थन सोमारु पासवान एवं उपस्थित सभी सदस्यों ने तालियों की भरपूर आवाज़ से किया। सर्व सम्मति से कोषाध्यक्ष पद के लिए अजीत कुमार सिंह के नाम की घोषणा जिला पदाधिकारी महोदय ने की। उपस्थित सभी सदस्यों की मांग पे परिचय कार्ड निर्गत करने का निर्णय लिया गया।
जिला पशुपालन पदाधिकारी श्री सतीश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए। सदस्यों से सहयोग के लिए भरपूर आग्रह किया। समिति के उपाध्यक्ष आरक्षी अधीक्षक महोदय का प्रतिनिधित्व आरक्षी उपाधीक्षक महोदय ने किया। उपस्थित सदस्यों में सोमारु पासवान, मनोज कुमार गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, रवि रंजन सिंह , घनश्याम प्रसाद, धर्मेंदर सिंह, राम प्रवेश सिंह,, बीरेंदर सिंह,माईनुद्दीन अंसारी,मीरा देवी, राम कली देवी, संजय कुमार सिंह, आदि सदस्य उपस्थित थे।। पूरे प्रक्रिया का संचालन नोडल पदाधिकारी टी वी ओ पशुपालन बिभाग ने किया।।