पुलिस ने मध्य प्रदेश से भटक कर आई महिला को परिजनों को ढूंढ कर किया सुपुर्द गूगल बाबा की भी महत्वपूर्ण रही भूमिका 

2 Min Read
- विज्ञापन-

                         राजेश मिश्रा 

- Advertisement -
Ad image

औरंगाबाद।देव थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला अपने दो बच्चों के साथ बाजार में भटक रही है जो अपना नाम पता सही-सही नहीं बता पा रही है। प्राप्त सूचना के सत्यापन हेतु तत्क्षण देव थाना के गश्ती वाहन देव बाजार पहुंची तब उक्त महिला दोनों बच्चों के साथ लावारिस हालत में घूमते पाई गई। जिसे विधिवत महिला पुलिस पदाधिकारी के सहयोग से थाना लाया गया।

जिसकी सूचना एसपी स्वप्रा गौतम मेश्राम को देते हुए बरामद महिला से पूछताछ की गई तो अपना नाम उषा देवी पति विजय चौहान बेटी का नाम अनु चौहान बेटा का नाम नकुल चौहान थाना बेढ़न बताया गया। इसके अलावा महिला कुछ भी नहीं बता पा रही थी तत्पश्चात महिला के संबंध में सूचना सोशल मीडिया पर भी दिया गया परंतु नाम पता का सत्यापन नहीं हो पा रहा था।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

तब पुलिस ने महिला के नाम पता सत्यापन की दिशा में त्वरित कार्रवाई करते हुए इंटरनेट पर पर वेढ़न थाना सर्च किया गया तो मध्य प्रदेश राज्य के सिंगरौली जिला अंतर्गत होने संबंधी जानकारी मिली तत्पश्चात थाना अध्यक्ष देव द्वारा बेढ़न थाना के सरकारी नंबर पर संपर्क कर महिला के संबंध में सत्यापन किया गया तो बेढ़न थाना अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि उक्त महिला उन्हीं के थाना क्षेत्र के रहने वाली है।

जिसके उपरांत दिनांक 2/7/2024 को महिला के ससुर एवं नंदोषी थाना पहुंचे जिन्हें उक्त महिला को दोनों बच्चों के साथ कुशलता पूर्वक परिवार को सुपुर्द कर दिया गया। परिवार वालों ने पुलिस का आभार प्रकट करते हुए अपने घर गए।

Share this Article

You cannot copy content of this page