औरंगाबाद। देश ने अपनी आजादी का 78 वां वर्षगांठ धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर शहर के तमाम राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, सरकारी तथा निजी कार्यालयों एवं विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस उमंग, उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। खासकर बच्चों में इस उत्सव की खुशियां ज्यादा देखी गई वही युवा, बुजुर्ग एवं वृद्धों ने भी विभिन्न समारोहों में शामिल होकर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले एवं सीमा की सुरक्षा के लिए कुर्बानी देने वाले सपूतों को याद कर तिरंगे को सलामी दी।
इस मौके पर समाहरणालय परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, समाहरणालय के मुख्य द्वार स्थित बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह, बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह, सरदार पटेल, रमेश चौक स्थित शहीद जगतपति, कुमार बद्री नारायण, कारगिल चौक स्थित कारगिल शहीद शिव शंकर गुप्ता की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कर्मा मोड़ स्थित हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यालय में प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन की उपस्थिति में पार्टी के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह द्वारा झंडोतोलन किया गया और झंडे को सलामी दी गई।
इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील चौबे, वरीय नेता हीरालाल शर्मा, कुटुंबा विधानसभा के प्रत्याशी रहे श्रवण भुईयां, पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी सूरज कुमार राय, महिला जिलाध्यक्ष शशि देवी दानिका, छात्र जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, एसटी/एससी जिलाध्यक्ष प्रेम भुईयां, रंजय सिंह, जिला प्रधान महासचिव भीम प्रताप सिंह, कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष बिरजू भुईयां,सुमंत, अंकित, गोलू आदि उपस्थित रहे।
शहर के दानी बिगहा स्थित जदयू कार्यालय में 78 वें स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। कार्यालय में पूर्व संसद एवं नबीनगर के विधायक रहे बीरेंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष सह रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने झंडोतोलन कर झंडे को सलामी दी और मातृभूमि की बलिवेदी पर कुर्बान हुए राष्ट्र नायकों को याद किया।
इस मौके पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू, जिला उपाध्यक्ष पप्पू ज्वाला सिंह, जिला उपाध्यक्ष महावीर मेहता, जिला उपाध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र चंद्रवंशी, दिनानाथ पटेल, जिला महासचिव नागेंद्र सिंह, प्रखंड अध्यक्ष दाउदनगर दीपक पटेल, प्रखंड अध्यक्ष रफीगंज सुनील वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष मदनपुर प्रवीण कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष देव बृजेश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष ओबरा विनोद पटेल, जिला सचिव रितेश कुमार सिंह, जिला महासचिव संजय राणा सिंह, जिला महासचिव धर्मेन्द्र वर्मा, मंजरी सिंह, खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला महासचिव अशोक सिंह, सुरेन्द्र सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष जाहिद हसन आजाद, सदर प्रखंड अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष उदय कुमार सिंह, बारुण प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कुमार, कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष विजय वर्मा, प्रमोद सिंह, मुकेश पटेल, अजय वर्मा, रामनुज सिंह, नगर अध्यक्ष एमडी मुजेफर कादरी, महादलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय दास, प्रखंड अध्यक्ष नबीनगर कमलेश कुमार सिंह, जदयू नबीनगर प्रभारी रंजीत सिंह, जदयू नेता अरविंद कुमार पासवान एवं अन्य जदयु नेता उपस्थित थे।
शहर के रेडक्रॉस परिसर में 78 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की धूम रही। परिसर में रेडक्रॉस के सदस्य, शहर के गणमान्य एवं सम्मानित अतिथियों के मौजूदगी में चेयरमैन सतीश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्र भारत की आजादी में प्राणों को न्योछावर करने वाले सेनानियों और देश के नव निर्माण में अपनी भूमिका को निर्वहन करने वाले राष्ट्र निर्माताओं को याद किया और झंडे को सलामी देकर उन्हें नमन किया।
इसके अलावे सदर अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन डॉक्टर रविभूषण श्रीवास्तव, नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद के मुख्य पार्षद उदय कुमार गुप्ता, जिला परिषद कार्यालय में जिला परिषद अध्यक्ष प्रमिला देवी, ब्लॉक मोड़ स्थित रोटरी क्लब में अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, राजद कार्यालय में राजद जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा, दानी बिगहा स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, डीएम आवास के समीप स्थित लोजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह आदि ने झंडोतोलन कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।