राष्ट्रीय जनता दल छात्र विंग के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष चंदन कुमार ने विंग का किया विस्तार,बनाया छह नया प्रखंड अध्यक्ष

1 Min Read
- विज्ञापन-

- Advertisement -
Ad image

औरंगाबाद। राष्ट्रीय जनता दल के छात्र विंग के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार ने सोमवार की देर शाम छात्र विंग का विस्तार करते हुए छह नए प्रखंड अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने देव, गोह, हसपुरा, रफीगंज, बारुण तथा मदनपुर में प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है और इससे संबंधित एक सूची भी जारी की है।

जारी सूची के अनुसार देव प्रखंड के लिए धनंजय कुमार पाल, गोह प्रखंड के लिए में बलवंत कुमार, बारुण प्रखंड के लिए बसंत कुमार उर्फ अजीत, रफीगंज प्रखंड के लिए सोनू कुमार सुमन, हसपुरा के लिए ताहिर हुसैन तथा मदनपुर के लिए विकास कुमार को छात्र राष्ट्रीय जनता दल का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी प्रखंड अध्यक्षों का मनोनयन पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, परी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं छात्र प्रदेश अध्यक्ष गगन यादव के निर्देश पर किया गया है और शेष बचे पांच प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष की भी घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी।

Share this Article

You cannot copy content of this page