रेडक्रॉस प्रबंध एवं कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित

1 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद।जिले में शनिवार को जिला पदाधिकारी श्रीकान्त शास्त्री के द्वारा समाहरणालय के सभा कक्ष में रेडक्रॉस की प्रबंध एवं कार्यकारिणी समिति की बैठक आहुत की गई।सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा रेडक्रॉस की प्रबंध एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया गया।

- Advertisement -
Ad image

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा रेडक्रॉस द्वारा विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। वित्तीय प्रबंधन, रक्त अधिकोष (ब्लड बैंक) के बारे में भी जानकारी प्राप्त किया गया।इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दाउदनगर उपकारा के बिस्तार पर भी चर्चा किया गया।

साथ ही साथ जिला पदाधिकारी द्वारा रेडक्रॉस के सदस्यों से अवैध क्लिनिको के संचालन के रोकथाम के लिए सहयोग का अपेक्षा किया गया।इस बैठक में वरीय उप समाहर्त्ता रत्ना प्रिदर्शनी एवं रेड क्रॉस के सदस्य मौजूद रहे।

- Advertisement -
KhabriChacha.in
Share this Article

You cannot copy content of this page