सड़क दुर्घटना में आलोक कुमार की मृत्यु के बाद परिजनों को प्रकाश चंद्रा का मिला सहारा

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद।एक सड़क दुर्घटना में दाउदनगर प्रखंड के संसा पंचायत के जमुआवां गाँव सत्येंद्र राजवंशी जी के बेटे आलोक कुमार की मात्र 19 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई।

- Advertisement -
Ad image

प्रकाश चंद्रा उनके घर जाकर परिवार से मिलकर ढाढस बंधाया तथा आर्थिक मदद भी की।

स्व० आलोक कुमार जी के उचित श्राद्ध कर्म हेतु डॉ० प्रकाश चंद्रा भैया की मानवीय पहल ‘राहत’ के अंतर्गत उनके घर जा कर उनके परिजनों को राहत सामग्री के रूप में मदद पहुंचाई गई।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

आलोक कुमार जी की दुखद मृत्यु की जानकारी मिलते हीं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, दाउदनगर के सचिव, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, ‘हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा’ के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चन्द्रा भैया ने ‘हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा’ के अपने साथियों से पीड़ित परिवार

को मदद पहुंचाने के लिए आग्रह किया और फिर ‘हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा’ के साथियों ने तत्काल उनके घर जा कर उनके परिजनों को राहत सामग्री पहुंचाई। सत्येंद्र राजवंशी जी मजदूरी कर के परिवार का भरण पोषण करते हैं और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

डॉ० प्रकाश चंद्रा  ने आलोक कुमार जी की दुखद मृत्यु पर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है और उनकी दिवंगत पुण्यात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

साथ हीं प्रकाश चंद्रा ने राहत सामग्री पहुंचाने का नेक कार्य करने वाले एचओपीसी के सम्मानित सदस्य दीपक राज जी, सुरजन जी, आलोक जी एवं राहुल जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share this Article

You cannot copy content of this page