सात लोगो की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने  विरोध मे आगजनी कर किया सडक जाम बताया पकड़े गए सभी लोग निर्दोष

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद।रफीगंज के बस स्टैंड मे शनिवार को गिरफ्तारी के विरोध मे आगजनी कर सडक जाम किया।अरूण चौधरी,डिगा चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आपत्तिजनक नारा का विडियो वायरल के मामला में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था।जो बिल्कुल निर्दोष है।जिसको लेकर लोगों ने रफीगंज बस स्टैंड के पास आगजनी कर सडक जाम किया।

- Advertisement -
Ad image

जाम कर रहे लोगो ने गिरफ्तार लोगो को रिहाई की मांग कर रहे थे।मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर मधु कुमारी,थानाध्यक्ष गुफरान अली पुलिस बल के साथ पहूंचे।लोजपा नेता प्रमोद सिंह,नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधी दिलीप उर्फ कारू प्रसाद ,रविंद्र सिंह सहित कई लोगों ने पहुंच कर सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम हटाया। रफीगंज पूर्व विधायक प्रत्याशी सह लोजपा नेता प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि

शनिवार की बीते रात्रि भगवान श्री गणपति विसर्जन के दौरान कुछ असामाजिक लोगो के द्वारा आपत्ति जनक नारा लगाया गया था। जो काफ़ी निंदनीय है। भारत वर्ष में सभी धर्मो के लोगों को अपनी अपनी पर्व त्योहार खुशी पूर्वक मानने आजादी है। रफीगंज विधान सभा में दोनो समुदाय के लोगो शांति पूर्ण तरीके से अपने अपने पर्व त्योहार मनाते आ रहे हैं।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

विगत दो- तीन दिन से कुछ असामाजिक लोग के द्वारा माहौल बिगाड़ने के काम किया जा रहा है। इस मामले में पुलीस प्रशासन से अपील है की उस मामले को गंभीरता से लेते हुए, विडियो फोटो के माध्यम से पहचान कर आरोपी लोगो को गिरफ्तार किया जाय और निर्दोष को बेवजह परेशान नहीं किया जाय।

एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि यह न्यूज़ छापना जरूरी है। जब शांति समिति की बैठक हो ही गई तो क्या जरूरत है।

Share this Article

You cannot copy content of this page