राजेश मिश्रा
नगर आयुक्त गया नगर निगम श्रीमती अभिलाषा शर्मा भा. प्र .से. के आदेश पर बढ़ती ठंड को देखते हुए गया नगर निगम के द्वारा 20 स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।
अलाव का स्थल निम्न प्रकार है गांधी मैदान रेन बसेरा, पंचायती अखाड़ा रेन बसेरा ,गया स्टेशन , बैरागी रेन बसेरा, काशीनाथ मोड ,चांद चौरा, विष्णुपद, कुष्ठ अस्पताल, रामशिला मोड ,आजाद पार्क, चौक किरण सिनेमा, डिग्गी मोड, राजेंद्र आश्रम ,गवाल बीघा, बाटा मोड़ , मानपुर बस स्टैंड, नई गोदाम मोड, रेलवे गुमटी नंबर 1समीर तकिया दुर्गा स्थान एवं खलिस पार्क।
गया नगर निगम के द्वारा 18 दिसंबर 2024 से ही 17 स्थलों परअलाव जलाया जा रहा है बढ़ती ठंड देखते हुए डिग्गी मोड ,रामशिला मोड, एवं गवाल बीघा मोड पर भी अलाव की व्यवस्था की गई है।
इसके अतिरिक्त गया नगर निगम के 6 रैन बसेरा में भी निराश्रितों को रहने हेतु बेड, कंबल, तकिया, चादर एवं डेंगू एवं मच्छर से बचने हेतु मच्छरदानी की व्यवस्था है।