औरंगाबाद।सीतयोग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव बुधवार की सुबह 8 बजे से शाम छह बजे तक धूमधाम से मनाया गया। भगवान शिव के शिवलिंग पर संस्थान के अध्यक्ष कुमार योगेंद्र नारायण सिंह और सचिव डॉ राजेश कुमार सिंह के साथ संस्थान के सभी प्राध्यापकों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। उसके बाद भगवान शिव का महारुद्राभिषेक किया गया।
इस दौरान भगवान के शिवलिंग को गंगाजल, दूध, दही,भस्म, शहद अर्पित किया गया। इस रुद्राभिषेक में संस्थान के सभी कर्मी शामिल हुए। रुद्राभिषेक के बाद हवन का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि महाशिवरात्रि फाल्गुन कृष्ण पक्ष के चौदहवें दिन मनाई जाती है।यह तिथि भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है।
महाशिवरात्रि का त्यौहार विशुद्ध रूप से धार्मिक प्रकृति का त्योहार है जिसे देश के प्रत्येक सनातनी द्वारा मनाया जाता है।इस अवसर पर सीतयोग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी परिसर स्थित शिव मंदिर को भव्य एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया।
विशेष पूजा अर्चना के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद को औरंगाबाद के चिकित्सक, अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी के साथ कई शिक्षण संस्थान के प्रमुख ने ग्रहण किया।