औरंगाबाद जिला मुख्यालय औरंगाबाद की महत्वपूर्ण सांगीतिक संस्था दानिका संगीत महाविद्यालय के प्रांगण में शुक्र गुलजार शनि बहार कार्यक्रम के निमित मशहूर लोकगीत गायक केदार सिंह की शानदार प्रस्तुति की गई। संस्था के डायरेक्टर डॉ रविंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का संचालन सुगम संगीत की मशहूर
गायिका अंजली सिंह द्वारा की गई।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पृथ्वीराज चौहान ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह,संयोजक जगदीश सिंह वरीय सदस्य भीम कुमार सिंह के गरिमामई उपस्थिति में केदार सिंह की प्रस्तुति बेहतरीन रही।उन्होंने एक से एक बढ़कर गीत गाया। गणेश जी को समर्पित भक्ति गीत पर लोग झुमने लगे। दानिका के प्रवक्ता सुरेश विद्यार्थी ने बताया कि यह संगीत के किसी भी उम्र के लोगों के लिए प्लेटफार्म है
जिस पर आप सवार होकर संगीत में अपनी प्रतिभा को दिखा सकते हैं।संगीत के प्रति प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका है। मुख्य अतिथि ने कहा कि दानिका के संस्थापक यमुना राम जी भिखारी ठाकुर के समतुल्य नृत्य एवं संगीत के कलाकार थे।
जिन्होंने अपनी लोकनृत्य से मगध के क्षेत्र में विशिष्टता हासिल की थी।मौके पर शिवांगी सिंह,डॉ अरविंद कुमार, निरंजन कुमार,सर्जन सिंह, प्रतिमा कुमारी,पल्लवी कुमारी,आकांक्षा कुमारी हमेशा गायकवाड, खुशबू कुमारी, निहारिका कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।