घुस के बदौलत बीस सूत्री के नए सदस्यों का किया गया है,गठन
ओबरा मुख्यालय के देवी मंदिर के पीछे हनुमान गाढ़ी मंदिर के समीप शुक्रवार को समर्पित जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई।जिसकी अध्यक्षता जदयू के जिला महासचिव सुरीठ सिंह ने किया जबकि संचालन जदयू प्रखंड प्रवक्ता डॉक्टर रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने की इस मौके पर जिला कमिटी प्रखंड कमिटी एवं पंचायत कमिटी एवं बूथ कमिटी से जुड़े सभी तमाम जदयू से जुड़े तमाम
पदाधिकारियों ने एकजुट होकर निर्णय लिया कि पार्टी के द्वारा वर्तमान में जो बीस सूत्री का जो गठन किया गया है उसमें घोर अनियमितता बरती गई है।जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के द्वारा समर्पित कार्यकर्ताओं को अनदेखी कर निष्ठावान कार्यकताओं की जगह वैसे लोगों को तरजीह दी गई है।जिनका पार्टी में कोई भूमिका नहीं है।इस से साफ जाहिर होता है कि उन्हें घुस के
बदौलत सदस्य बनाया गया है।जो पिछले 10 वर्षों से जदयू पार्टी से उनका कोई लगाव नहीं रहा है। वैसे लोगों को मनमानी ढंग से सदस्य बनाया गया जिसे हम सभी कार्यकताओं में भारी आक्रोश है।जिसके लिए पूर्णतः जिम्मेवार प्रखंड अध्यक्ष जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष को जाता है। ऐसे नेता जदयू पार्टी एवं नीतीश कुमार को ले डूबने में लगे हुए हैं।इस मौके पर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रारंभिक सदस्यता से इस्तीफा देने का काम किया एवं वरीय
पदाधिकारीयों का घोर निंदा किया।इस मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, जिला महासचिव जितेंद्र शर्मा,राजू रंजन कुमार सिंह,विंदा यादव,अजय कुमार सिंह, कृष्णा प्रसाद,ब्रजकिशोर प्रजापति ,सुजीत कुमार, आलोक कुमार ,लक्ष्मण राम,सतेन्द्र राम,अशोक पांडेय,सुशील पाण्डे,बलिराम राम,विकाश कुमार,बीरेंद्र प्रसाद,संजय कुमार,मंटू कुमार,उमेश कुमार,संतोष गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहें।