औरंगाबाद। कुटुंबा प्रखंड मुख्यालय के अंबा थाना क्षेत्र के परता गांव में बुधवार को किसी विषैले जंतु के काटने से दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान गांव के ही जितेंद्र भुइयां की पुत्री रेशमा कुमारी के रूप में की गई है।
मृतक बच्ची के पिता जितेंद्र भुईयां ने बताया कि उनकी पुत्री रेशमी घर के आंगन में खेल रही थी। इसी क्रम में किसी विषैले जंतु उसे काट लिया जिससे वह बेहोश हो गई।
जिसे आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।मगर चिकित्सकों ने यहां उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।