औरंगाबाद।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गया नगर निगम के नगर आयुक्त कुमार अनुराग की अध्यक्षता में “एक पेड़ मां के नाम “कार्यक्रम स्थानीय गांधी मैदान के पार्क में आहूत किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वृक्षारोपण को बढ़ावा देना के साथ-साथ वृक्षों की रखरखाव भी है। इस कार्यक्रम हेतु गया नगर निगम के 9 स्थलों का चयन किया गया है। यह स्थल है सूर्य पोखरा मानपुर,
दिग्घी तालाब, विसार तालाब , सिंगरा स्थान, रामसागर तालाब, चिल्ड्रन पार्क कंडी नवादा, रुक्मणी तालाब एवं खलिश पार्क शामिल है। इस कार्यक्रम हेतु 90 स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं अमृत मित्रा के रूप में कार्य करेगी। यह महिलाएं वृक्षों की देखभाल करेंगी। इस कार्यक्रम के तहत नगर निगम क्षेत्र में 1000 पेड़-पौधे लगाए जाएंगे।
मौके पर नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण आवश्यक है ताकि जलवायु परिवर्तन के खतरों को कम किया जा सके। भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम का यह प्रयास है कि ना केवल पर्यावरण दिवस पर बल्कि निरंतर रूप से शहर को स्वच्छ, हरित और प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके।
नगर आयुक्त ने नागरिकों से प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने और स्थिरता को अपनाने का आग्रह किया है। इस दौरान उन्होंने हरित एवं स्वच्छ भविष्य के लिए अधिक पेड़ लगाने की अपील भी की।
कार्यक्रम से नगर क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट (green belt) को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इस कार्यक्रम में नगर प्रबंधक आसिफ सिराज, वार्ड पार्षद सारिका वर्मा, दीपक चंद्रवंशी, गजेंद्र सिंह एवं पार्षद प्रतिनिधि ओम प्रकाश के साथ-साथ सिटी मिशन मैनेजर साहिल राज, श्रीकांत कुमार विकास कुमार आदि उपस्थित थे।
वहीं इसके अतिरिक्त विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा पॉलिथीन के उपयोग को हतोत्साहित करने हेतु नगर निगम से केदारनाथ मार्केट होते हुए चौक तक रैली निकाली गई। नगर निगम के नगर आयुक्त कुमार अनुराग के द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य नगर निगम क्षेत्र में पॉलिथीन एवं प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने हेतु
लोगों को जागरूक करना था। ज्ञात हो कि गया नगर निगम के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के उपयोग को हाथों उत्साहित करने हेतु लगातार टीम के द्वारा छापेमारी की जा रही है, जिसमें 70000 से अधिक रुपए का जुर्माना के साथ-साथ प्लास्टिक एवं पॉलीथिन भी जप्त किया गया है। साथ ही कुमार अनुराग के द्वारा पॉलिथीन के उपयोग को हतोत्साहित करने हेतु जूट के थैली का भी वितरण किया गया।