वज्रपात से सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटकों का आयोजन

1 Min Read
- विज्ञापन-

प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए बचाव की दी गई जानकारी

- Advertisement -
Ad image

औरंगाबाद।जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के आदेशानुसार जिले के विभिन्न अंचलों में वज्रपात से सुरक्षा एवं बचाव के उपायों के संबंध में जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को वज्रपात के दौरान अपनाए जाने वाले एहतियाती उपायों

की जानकारी दी गई।जन-जागरूकता अभियान का उद्देश्य वज्रपात जैसी प्राकृतिक आपदा से जनहानि को न्यूनतम करना तथा आम नागरिकों को समय पर उचित कदम उठाने के लिए प्रेरित करना है। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं तथा किसानों को सरल और प्रभावशाली भाषा में बताया गया कि वज्रपात की

- Advertisement -
KhabriChacha.in

स्थिति में खुले मैदान, ऊँचे पेड़, विद्युत संचालित उपकरणों से कैसे दूरी बनाएं।इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से यह अपील की गई कि सभी नागरिक वज्रपात के समय सतर्कता बरतें, मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों को गंभीरता से लेंlजिला प्रशासन इस प्रकार के जागरूकता अभियानों को निरंतर जारी रखते हुए जनता की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है।

Share this Article

You cannot copy content of this page