गया वन प्रमंडल, गया तथा मगध विश्वविद्यालय बोधगया के संयुक्त तत्वावधान में भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत 75 वाँ वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के राधाकृष्णन सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि माननीय पर्यावरण मंत्री, बिहार डॉ प्रेम कुमार थे।
माननीय मंत्री जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परम्परा में वृक्षों का महत्वपूर्ण स्थान है। वेदों में भी वृक्षों को विशेष महत्व दिया गया है। हमारे ऋषियोें और मनीषियों ने प्रकृति के सानिध्य में रहने तथा पौधरोपण करके प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी के तहत भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत की।
बिहार सरकार ने संपूर्ण बिहार में लगभग चार करोड़ पेड़ सरकारी संस्थानों तथा सार्वजनिक जगहों पर लगाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा वसुधैव कुटुंबकम् हमारी संस्कृति के मूल में रहा है।ऋग्वेद में प्रकृति और पर्यावरण के संतुलन की बात कही गई है। वेदों, उपनिषदों ने वृक्षों को जीवन की उत्पति का श्रोत माना है। वृक्ष साक्षात देव हैं, जिसका पूजा किया जाना चाहिए।
हम सभी को संकल्प लेना है कि हम लोग अपने जीवन काल में अधिकाधिक पेड़ लगाए। माननीय मंत्री जी ने कुलपति प्रो एसपी शाही की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में मगध विश्वविद्यालय प्रगति के पथ पर अग्रसर है। जो स्पष्टरूप से परिलक्षित हो रहा है। उन्होंने आश्वाशन दिया कि इस विश्वविद्यालय के प्रगति में सहयोग हेतु वह हमेशा तैयार है। कुलपति प्रो एसपी शाही ने कहा कि हमारे यशश्वी प्रधानमंत्री जी के द्वारा जो यह वृक्षारोपण का कार्यक्रम ” एक पेड़ का के नाम” की शुरुवात की गई है, वह हमारे देश और बिहार के लिए बहुत ही अच्छा है।
पेड़ हम सभी के लिए पूज्यनीय है। सनातन संस्कृति में पेड़ो को देव की उपाधि दी गई है। हम सभी को अपने जीवन काल में अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए। कार्यक्रम के पश्चात मगध विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस कार्यक्रम इस कार्यक्रम में वन प्रमंडल अधिकारी श्री शशिकांत, वन संरक्षक श्री एस सुधाकर तथा विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक,पदाधिकारी,संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षेकेत्तर कर्मचारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।सहायक वन सरक्षक श्रीमती शुभ लक्ष्मी ज्योति के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।