गया। शहर के सिंगरा स्थान पुलिस लाईन स्थित गया पुलिस केंद्र में मंगलवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए)के सहयोग से पूर्व से स्थापित अस्पताल का रिवाइवल फीता काट कर उद्घाटन किया गया है। इस अस्पताल से पुलिस बलों को गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी।इस व्यवस्था से पुलिस पदाधिकारियों एवं बलों को सामान्य समस्याओं का निराकरण यहीं पर हो सकेगा।
जिससे उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने डॉक्टर डी के सहाय,डॉक्टर चौधरी लक्ष्मी नारायण डॉक्टर आरडी तिवारी, डॉक्टर विश्वविजय सिंह,डॉक्टर आरके चंदेल, डॉ अरूण,डॉ शहबाज हुसैन,डॉ अशोक कुमार सिंह,डॉ राजीव
नयन,डॉ दीप शिखा काव्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक पीके साहू(नगर), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।