बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह 

1 Min Read
- विज्ञापन-

                 रिपोर्ट:प्रदीप भारद्वाज 

- Advertisement -
Ad image

शेरघाटी: बिहार में एक बार फ़िर से एनडीए की नई सरकार बन गई है। रविवार को नीतीश कुमार ने राज्य भवन में मुख्यमंत्री पद के रूप में नौवीं बार शपथ ली। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी उप मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली है। एनडीए की सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफ़ी उत्साह है।

बिहार में नई सरकार के गठन पर शेरघाटी भाजपा इकाई के कार्यकर्ताओं ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए खुशी जताते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। बधाई देने वालों में नगर अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, अरुण कुमार चंद्रवंशी, मुरारी प्रसाद सिंन्हा, राम जय सिंह, पशुपतिनाथ पाठक, नीतू देवी, माया देवी, सुशील कुमार गुप्ता, विजय आनंद गुप्ता, सुरेश शाह, सुनील सिंह, कृष्णकांत चौधरी, उदय पासवान, गौरीशंकर प्रसाद राजीव गोयल आदि शामिल हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार में नई सरकार के गठन से राज्य में विकास के कार्यों में गति आएगी और एनडीए की सरकार राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए उनके उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

- Advertisement -
KhabriChacha.in
Share this Article

You cannot copy content of this page