बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के शेरघाटी अनुमंडल इकाई का हुआ गठन 

2 Min Read
- विज्ञापन-

शेरघाटी से प्रदीप भारद्वाज

- Advertisement -
Ad image

शेरघाटी: बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के शेरघाटी अनुमंडल इकाई का गठन मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ सुचारू रूप से चलाने हेतु अनुमंडल स्तर पर विस्तार रूप देते हुए अध्यक्ष उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष सचिव एवं महासचिव का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।

शहर में स्थित होटल साधना पैलेस में आयोजित बैठक में अनुमंडल अंतर्गत शेरघाटी गुरूआ डुमरिया इमामगंज बांकेबाजार आमस डोभी बाराचट्टी एवं मोहनपुर के प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने हिस्सा लिया।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

बैठक में गया जिला बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह उर्फ़ श्रीकांत सिंह संयोजक कंचन सिन्हा एवं रोशन कुमार की मौजूदगी में वरिष्ठ पत्रकार एस के उल्लाह को संयोजक कौशलेंद्र कुमार को अध्यक्ष नवीन कुमार मिश्रा को महासचिव कोषाध्यक्ष पद के लिए देवननंदन यादव को जिम्मेवारी सौंपी गई। इनके अलावा उपाध्यक्ष पद पर सूबेदार यादव एवं इमरान अली सचिव के रूप में अमित कुमार सिंह धर्मेंद्र सिंह अविनाश गुप्ता एवं अनवर हुसैन सोनी को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार एस के उल्लाह ने किया।

इस मौक़े पर रामानंद सिंह नीरज मिश्रा चंदन मिश्रा रूपेश शर्मा रंजीत कुमार सुजीत वर्मा गणेश कुमार शंकर कुमार आबिद हुसैन एहसान अली गणेश निर्भय पांडेय सत्येंद्र सिंह रूपेश शर्मा प्रमोद वर्मा जितेंद्र कुमार अखिलेश दांगी महेंद्र कुमार ओमकार सिन्हा अजय कुमार मो तैयब अली अमित कुमार विकाश रंजन सिन्हा रिज़वान क़मर प्रमोद कुमार के अलावा अन्य पत्रकार मौजूद थे।

Share this Article

You cannot copy content of this page