छात्र छात्राओं की समस्या एवं बिहार की बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस नेताओं ने किया शिक्षा न्याय संवाद

4 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद। बिहार की बदहाल होती शिक्षा व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा शिक्षा न्याय संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इस शिक्षा न्याय कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी बिहार के दौरे पर है और सरकार के तरफ से की जा रही तमाम अड़चनों के बाद भी छात्र छात्राओं से मिल रहे हैं और उनकी क्या समस्या है उसे सुनकर उसके समाधान में जुटे हुए है।

- Advertisement -
Ad image

राहुल गांधी की सोच को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध औरंगाबाद के कांग्रेस नेताओं ने भी गुरुवार को सदर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसी आयोजन के तहत औरंगाबाद के विभिन्न छात्रावास के छात्रों के साथ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने भी छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव उपस्थित रहे। जिन्होंने छात्रों के साथ संवाद किया।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष भीम सिंह चौहान ने की जबकि संचालन युवा कांग्रेस नेता आशुतोष कुमार सिंह ने किया। शहर के अनुग्रह नारायण सिन्हा एवं भीमराव अंबेडकर छात्रावास के छात्रों के साथ शिक्षा न्याय संवाद के दौरान शिक्षा नौकरी एवं भागीदारी से संबंधित चर्चा की गई। छात्राओं ने भी कई समस्याएं पूर्व मंत्री के सामने रखी। संवाद के दौरान छात्र छात्राओं को जानकारी दी गई कि बिहार में 65 जगह पर राहुल गांधी का छात्रों के साथ शिक्षा संवाद कार्यक्रम चल रहा है।

राहुल गांधी खुद छात्रों के पास जाकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और इसका सुधार कैसे किया जाए इस पर सरकार के समक्ष अपनी बातें रख रहे हैं। लेकिन बिहार सरकार द्वारा इस कार्यक्रम को रोकने की कोशिश की गई। इससे साफ जाहिर होता है कि यहां की एनडीए सरकार राहुल गांधी के द्वारा पूरे बिहार में शुरू किए गए शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम से डरी हुई है। बिहार में शिक्षा की स्थिति बेहद ही दयनीय है। सरकार छात्र छात्राओं के बुनियादी जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रही है। यही कारण है कि उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है।संवाद के दौरान छात्र छात्राओं ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें छात्रावास में रूम की स्थिति बिजली की उपलब्धता, पानी का अभाव सहित कई समस्याएं है। परन्तु इसका निराकरण नहीं होता।

शिक्षा न्याय संवाद के दौरान छात्र छात्राओं को यह आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्या का समाधान यहां के विधायकों के द्वारा किया जाएगा। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विधानसभा के पटल पर छात्र-छात्राओं की बात रखी जाएगी। देखा गया कि बिहार के स्कूल में कंप्यूटर की सुविधा नहीं है। प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय या हायर सेकंडरी विद्यालय में कंप्यूटर की पढ़ाई शून्य के बराबर है। बिहार के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे मिले इस पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव, चुलबुल सिंह, इरफान अहमद, अजय कुमार सिंह, मोहम्मद बूस्टर, बबलू सिंह,भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के छात्र नेता रौशन राज, भूलन सिंह, नितेश सिंह, निकेत सिंह, हर्ष सिंह, पंकज कुमार, राकेश कुमार, शेखर सिंह, आशुतोष कुमार, रिशु कुमार, मुकुल कुमार, अंश कुमार, प्रिया, स्नेहा, ज्योति, खुशबू , आस्था,अनामिका, शिखा सिंह,नीलम कुमारी एवं दीपशिखा कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

Share this Article

You cannot copy content of this page