गया डीएम ने ईवीएम विविपैट कोषांग के सभी पदाधिकारियों एव कर्मियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

3 Min Read
- विज्ञापन-

गया, 13 मार्च 2024, जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में डीएम के गोपनीय शाखा के सभागार में आगामी लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर ज़िले में निष्पक्ष एव शांति वातावरण में चुनाव कार्य सम्पन्न करवाने के लिये कई आवश्यक कार्य किये जा रहे। मतदाताओं को भी जागरूक करवाने के उद्देश्य के अनेकों काम किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज डीएम ने ईवीएम विविपैट कोषांग के सभी पदाधिकारियों एव कर्मियों के साथ बैठक करते हुए किये जा रहे कार्यो का जानकारी लिया।

- Advertisement -
Ad image

डीएम ने ईवीएम/ विविपैट कोषांग अंतगर्त विभिन्न पदाधिकारी एव कर्मियों के साथ ब्रीफ़िंग कर चुनाव से संबंधित किये जाने वाले कार्यों के बारे बिंदुबार बताया। उन्होंने कहा कि ईवीएम/ विविपैट का सभी भंडारण एवं सुरक्षित रखने की पूरी व्यवस्था किया जाएगा। ईवीएम/ विविपैट की आवश्यकता एवं उपलब्धता का भी आकलन हर हाल में करना होगा। विभिन्न राज्यों एवं जिलों से प्राप्त होने वाले ईवीएम/ विविपैट का वेयरहाउस में भंडारण की व्यवस्था करना होगा।

ईवीएम/ विविपैट की मास्टर पंजी का कंप्यूटरिकरण एवं ईवीएम/ विविपैट का एफएलसी अपने पर्यवेक्षण में सुनिश्चित करना होगा। ईवीएम/ विविपैट रेंडमाइजेशन एवं ईवीएम मैनेजमेंट सिस्टम से संबंधित सभी गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाना जरूरी है। चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में उक्त कार्य में आईटी मैनेजर से आवश्यक सहयोग लेते हुए कार्य करना होगा।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

ईवीएम/ विविपैट सीलिंग के लिए आवश्यकता अनुसार मास्टर ट्रेनर की सूची तैयार कर तथा उनका प्रशिक्षण हर हाल में तेजी से देना सुनिश्चित करेंगे। आवश्यकता अनुसार ईवीएम/ विविपैट के सीलिंग हेतु कर्मियों की आवश्यकता का आकलन कर कार्मिक कोषांग से समन्वय स्थापित कर उसकी व्यवस्था सुनिश्चित करना होगा। मास्टर ट्रेनर द्वारा ईवीएम/ विविपैट सीलिंग के लिए प्रतिनियुक्ति सभी कर्मियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था करनी होगी।

मतदान या प्रशिक्षण या मतदाता जागरूकता अभियान के लिए ईवीएम/ विविपैट की आवश्यकता का आकलन तथा उसी अनुसार उनकी व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। मतगणना केंद्र पर वज्रगृह का निर्माण, मतगणना कक्ष का निर्माण, ईवीएम/ विविपैट कलेक्शन सेंटर तथा मतगणना केंद्र से संबंधित अन्य व्यवस्था का अनुश्रवण कर समय पर चुनाव कार्य निष्पादित करने में आवश्यकता अनुसार वज्रगृह कोषांग तथा प्रशिक्षण कोषांग से सहयोग लेते हुए कार्य करेंगे।

डीएम ने निर्देश दिया कि ईवीएम कमीशनिंग स्थल पर सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करे। मैन पावर की पूरी व्यवस्था का आकलन कर ले। सीसीटीवी, वीडियोग्राफर इत्यादि की पूरी व्यवस्था रखना होगा।

बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व, अपर समाहर्ता आपदा, ज़िला भूअर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, डीसीएलआर टिकारी, डीसीएलआर नीमचक बथानी, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी सहित ईवीएम/ विविपैट कोषांग के सभी पदाधिकारी एव कर्मी उपस्थित थे।

Share this Article

You cannot copy content of this page