कन्या विवाह & विकास सोसाइटी बिहार झारखंड के असहाय 151 कन्याओं का सामुहिक विवाह, सफल रहा,सचिव विकास माली

2 Min Read
- विज्ञापन-

गया।बिहार झारखंड की एकमात्र संस्था जो की बाल विवाह दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए बिहार झारखंड के भिन्न-भिन्न जिलों में अनाथ गरीब असहाय कन्या के माता-पिता को कन्या विवाह & विकास सोसाइटी के पदाधिकारी के द्वारा जागरुक करते हुए की बेटी को बोझ ना समझे और न बेटी को शिक्षा से वंचित करें इन्हीं सभी उद्देश्यों को पूरा करने हेतु समिति ने झारखंड के गढ़वा शहर के ददरू नदी छठ घाट में 151 कन्याओं का सामूहिक विवाह संस्था के सचिव विकास माली ने कर कर एक इतिहास रचने का काम किया है।

- Advertisement -
Ad image

और यह लगातार चलते रहेगा जब तक की बाल विवाह दहेज प्रथा बहिष्कार ना हो जाए और इस अनोखी पहल को सराहनीय बताते हुए झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छ मंत्री श्री मिथलेश ठाकुर ने सभी वर वधु को आशीर्वाद दिया।

और विकास कुमार माली को हर संभवत सरकार के द्वारा इस मुहीम में भरपूर सहयोग मिलेगा इसी बीच संस्था सचिव विकास माली ने बताया कि यह संस्थागत 13 वर्षों से बिहार झारखंड के भिन्न जिलों में बाल विवाह दहेज प्रथा को रोकने एवं सामूहिक विवाह को प्रोत्साहन करते हुए अब तक 13000 से ज्यादा कन्याओं का विवाह कर विदाई सामग्री पलंग गोदरेज बड़ा बक्सा पोशाक रजाई तकिया बेडशीट स्टील ड्रम सेट बर्तन दूल्हे की शेरवानी दुल्हन के लिए लहंगा सिंगर के साथ इत्यादि देकर सह सम्मान के साथ गाजे बाजे के साथ बारात लगाकर सचिव विकास माली ने अपने सहयोगियों के साथ दिव्यांग कन्या को स्वयं डोली में बैठकर अपने कंधे पर विदा किया।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

जिसमें संस्था सहायक सचिव राजेश कुमार सिंह हसीबुल्लाह अंसारी सर झारखंड प्रभारी तथा अयूब खान मुकेश अमानत माही तथा कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page