महिला संवाद कार्यक्रम से महिलाएँ हो रही हैं जागरूक

3 Min Read
- विज्ञापन-

गया जिले में आधी आबादी को सरकारी योजनाओं के विषय में जागरूक करने एवं उनकी आकांक्षा जानने के लिए दो पालियों में 52 स्थानों महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बोधगया के नवा पंचायत के प्रदीपनगर में महिला संवाद के आयोजन में भाग लेने पहुँचे जीविका के राज्य परियोजना प्रबंधक श्री सूर्यकांत शर्मा ने महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के जानकारी देते हुए कहा आज महिलाओं के लिए अवसरों की कमी नहीं है।

- Advertisement -
Ad image

सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।आपको जागरूक रहने की जरुरत है। वहीं, जिला परियोजना प्रबंधक श्री आचार्य मम्मट ने राज्य के समग्र विकास में महिलाओं की जागरूकता की अनिवार्यता पर जोर दिया। यह कार्यक्रम महिलाओं को जागरूक और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। महिला संवाद कार्यक्रम से महिलाएँ जागरूक हो रही हैं।

जगह-जगह आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने सामाजिक और विकासात्मक विषयों पर खुलकर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए विशेष फिल्म प्रदर्शन किया गया। योजनाओं की जानकारी वाला लीफलेट्स एवं माननीय मुख्य मंत्री बिहार का सन्देश पत्र पढ़ने को दिया गया। महिला संवाद कार्यक्रम के एक महत्वपूर्ण पहलू के रूप में, दहेज प्रथा और बाल विवाह रोकने के लिए महिलाओं ने सामूहिक शपथ ग्रहण किया। साथ ही, नशा मुक्त समाज के निर्माण और घरेलू हिंसा की रोकथाम के लिए भी संकल्प लिया गया।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

यह कार्यक्रम बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और उनकी आकांक्षाओं को नीति निर्धारण में स्थान देने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है जिसमें महिलाएँ खुलकर अपनी मांगें और अनुभव साझा कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने विभिन्न आवश्यकताओं और आकांक्षाओं को प्रमुखता से उठा रही है। उन्होंने गांव में विद्यालय, पुस्तकालय, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, नाली एवं जल निकासी की समस्या का समाधान, सड़क और पेयजल आपूर्ति की मरम्मत, वृद्ध महिलाओं के लिए पेंशन राशि बढ़ाने, युवतियों के लिए कॉलेज की स्थापना, गृहिणियों के लिए स्वरोजगार के अवसर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे विषयों पर चर्चा की।

सभी प्रखंडों में महिला ग्राम संगठनों के सहयोग से इस संवाद कार्यक्रम का संचालन किया गया, जिसमें अब तक 180000 से अधिक महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस आयोजन में महिलाओं के साथ अन्य लोगों ने भी भाग लिया, जिससे कार्यक्रम की व्यापकता और प्रभावशीलता और अधिक बढ़ गई। बोधगया में बड़ी सांख्य में महिलयों ने भाग लिए। यहाँ राज्य परियोजना प्रबंधक, जिला परियोजना प्रबंधक सहित प्रबंधक आईबीसीबी धर्मेन्द्र कुमार, प्रबंधक स्वास्थ्य कुंदन लाल साह, क्षेत्रीय समन्वयक त्रिभुवन, सामुदायिक समन्वयक एवं अन्य लोगों ने भाग लिया।

Share this Article

You cannot copy content of this page