पूर्णाहुति के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ हुआ संपन्न 

2 Min Read
- विज्ञापन-

                    शेरघाटी से प्रदीप भारद्वाज 

- Advertisement -
Ad image

शेरघाटी: गया ज़िले के शेरघाटी अंतर्गत महमदपुर गांव में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया।

सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवम सूर्यनारायण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा कर हवन कुंड में आहुतियां दी।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

इसके बाद स्थानीय लोगों के अलावा दूर दराज से यज्ञ स्थल पर पहुंचे लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। संध्या में श्रद्धालुओं ने भागवत कथा का श्रवण किया। आयोजन समिति द्वारा यज्ञ स्थल पर साफ़ सफ़ाई प्रकाश और सजावट का बेहतर इंतजाम किया गया था।

बूढ़ी नदी के तट पर महमदपुर गांव में भव्य सूर्य नारायण मंदिर एवं शिव मंदिर का निर्माण ग्रामीणों द्वारा किया गया है। यज्ञ की शुरुआत 10 फरवरी को जलभरी के साथ हुई थी।

वहीं दूसरी ओर मंदिर में सूर्य नारायण देव की प्राण प्रतिष्ठा होते ही दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर संध्या में रासलीला के साथ प्रवचन का भी आयोजन किया गया था।

यज्ञ आयोजन समिति से जुड़े डॉक्टर अमित कुमार रजनीश कुमार पिंटू सिंह आदि ने बताया कि विद्वान आचार्य ओमप्रकाश जी महाराज तत्वावधान में उनके सहयोगियों के द्वारा यज्ञ भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। सभी के सहयोग से यज्ञ पूजन तथा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शांतिपूर्ण व उत्सवी माहौल में संपन्न हुआ। यज्ञ के सफ़ल आयोजन के लिए उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

सात दिवसीय इस आयोजन को सफल बनाने में विजय नारायण सिंह, पिंटू सिंह, कारू प्रजापति, जगदेव यादव, विंध्य यादव, दिलीप लाल, चंदन कुमार, पिंटू सिंह, आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस मौक़े पर मुख्य पार्षद गीता सिंह के अलावा प्रतिनिधि व समाजसेवी पवन किशोर डॉक्टर अमित सिंह रजनीश सिंह पिंटू सिंह हम पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश उर्फ़ लाला सिंह गुगुन सिंह के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Share this Article

You cannot copy content of this page