पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से इनरव्हील क्लब ऑफ शेरघाटी ने किया पौधारोपन 

2 Min Read
- विज्ञापन-

प्रदीप भारद्वाज

- Advertisement -
Ad image

शेरघाटी: पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय संस्था इनरव्हील क्लब ऑफ शेरघाटी ने शेरघाटी नगर परिषद के सहयोग से बुधवार को शहर के गढ़ मोहल्ला स्थित रिवर साइड रोड में दो सौ पौधारोपण किया।

अंतर्राष्ट्रीय संस्था इनरव्हील क्लब ऑफ शेरघाटी की प्रेसिडेंट अनिता अग्रवाल ने बताया कि पौधारोपण प्रत्येक व्यक्ति का कर्त्तव्य है। शुद्ध एवं स्वच्छ वातावरण के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

समाजसेवा को समर्पित और संकल्पित क्लब की सचिव रंजीता अग्रवाल ने बताया कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के मुख्य आधार हैं। उन्होंने कहा कि धरती पर लगे वृक्ष जीवन उपयोगी ऑक्सीजन भी देते हैं। ऐसे में पृथ्वी पर बिना पेड़ पौधों के जीवन की कल्पना सम्भव नहीं है।

उन्होंने बताया कि पीपल बेल मेहुल करंज नीम नारियल गुलमोहर आम आदि के अलावा अन्य छायादार पौधे लगाए गए हैं। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि और समाजसेवी पवन सिंह के द्वारा मिले सहयोग के लिए क्लब की सेक्रेटरी रंजीता अग्रवाल ने इनर व्हील कल्ब ऑफ शेरघाटी के सभी मेंबर्स की ओर से उनके प्रति विशेष रूप से आभार जताया।

इस मौक़े पर मौजूद शेरघाटी नगर परिषद की मुख्य पार्षद गीता सिंह ने वृक्षारोपण करते हुए प्राकृतिक सामंजस्य के लिए हरियाली को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि भौतिकवादी परिवेश में हम सभी ने पर्यावरण के साथ अनदेखा किया है। उन्होंने कहा कि यदि हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ी को इससे भी ज्यादा और गंभीर प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ेगा।

इस मौक़े पर इनर व्हील कल्ब ऑफ शेरघाटी की प्रेसिडेंट अनिता अग्रवाल सेक्रेटरी रंजीता अग्रवाल ममता गुप्ता नेहा चौधरी स्वेता गुप्ता के अलावा शेरघाटी नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष दीनानाथ पांडेय मौजूद रहे।

Share this Article

You cannot copy content of this page