राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने महाबोधि सांस्कृतिक केन्द्र में नमामि निरंजना अभियान का किया शुभारंभ किया

1 Min Read
- विज्ञापन-

गया माननीय राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने महाबोधि सांस्कृतिक केन्द्र, बोधगया में ‘‘नमामि निरंजना’’ अभियान का शुभारंभ किया।

- Advertisement -
Ad image

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निरंजना (फल्गु) नदी के तट पर के वृृक्षों को कटने और इसे गंदा करने जैसी हमारी गलतियों के कारण इसमें पानी नहीं रहा। देश में निरंजना सहित अनेक नदियाँ हैं, जिन्हें पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है।

उन्होंने सभी लोगों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें ‘‘नमामि निरंजना’’ अभियान से जुड़कर फल्गु नदी को पुनर्जीवित करने एवं इसे स्वच्छ रखने का संकल्प लेना चाहिए।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

माननीय राज्यपाल ने ‘जल चेतना यात्रा’ का भी शुभारंभ किया।

Share this Article

You cannot copy content of this page