संज्ञा समिति गया धाम जिला इकाई द्वारा 72 कुण्डीय सूर्य यज्ञ का किया गया आयोजन

2 Min Read
- विज्ञापन-

वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा वातावरण

- Advertisement -
Ad image

                       राजेश मिश्रा

गया।जिले में माघ शुक्ल सप्तमी सूर्य सप्तमीके अवसर पर शुक्रवार को गया शहर के ब्राह्मणी घाट पर संज्ञा समिति गयाधाम की गया जिला ईकाई द्वारा 72 कुण्डीय सूर्य यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 500 लोगों ने यज्ञ में आहूति दिया।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

इसके लिए ब्राह्मणी घाट स्थित मध्यकालीन ऐतिहासिक सूर्य मंदिर को फूल मालाओं से सजाया गया था। शुक्रवार को प्रातःकाल सर्वप्रथम सूर्य अर्घ एवं ध्वजारोहण से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ इसके उपरांत सूर्य पूजन एवं अभिषेक किया गया।

इसके उपरांत सामूहिक आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ किया गया। तदुपरांत 72 कुण्डों पर सामूहिक हवण किया गया। जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण गूंज उठा। आचार्य गणेशदत्त मिश्र के आचार्यत्व में  ब्राह्मणों के समूह द्वारा यज्ञ सम्पन्न करवाया गया।

कार्यक्रम के उपरांत हविष्य का प्रसाद वितरित किया गया।सूर्य सप्तमी के यज्ञ एवं पूजन में संज्ञा समिति गयाधाम के गया जिला सचिव मनीष मिश्र, सूर्यमंदिर पूजारी मनोज मिश्र, केन्द्रीय अध्यक्ष बालमुकुन्द मिश्र, पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार  पाठक, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ मिश्र,कोषाध्यक्ष प्रमोद पाठक, उपसचिव कृष्ण कुमार मिश्र, गोपाल मिश्र, विकास पाठक, राधामोहन मिश्र, सच्चिदानंद प्रेमी, रामकृष्ण मिश्र, विजय चक्रवर्ती, डा० नरेश मिश्र, कमलेश पूण्यार्क, मारुतीशरण मिश्र, डाॅ० धर्मेंद्र मिश्र, अंजनि मिश्र, रमेश पाठक, एडवोकेट योगेन्द्र कुमार मिश्र एवं केन्द्रीय महासचिव बृजनंदन पाठक आदि उपस्थित थे।

यज्ञ के उपरांत संध्या समय प्रतिज्ञा संस्था द्वारा फल्गु महाआरती का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर पांच निपुण पंडितों के समूह द्वारा वाराणसी में आयोजित होने वाली गंगा आरती के तर्ज पर कलात्मक रूप से फल्गु माता एवं सूर्य नारायण की महाआरती किया गया। जिसमें सैकड़ो महिला-पुरुष उपस्थित थे। अंत में आचार्य मनोज मिश्र द्वारा शाम्ब पुराण पर प्रवचन किया गया।

 

Share this Article

You cannot copy content of this page