प्रदीप भारद्वाज
शेरघाटी: शेरघाटी के ऐतिहासिक रंग लाल इंटर विद्यालय के मैदान में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। एसडीओ सारा अशरफ ने ध्वजारोहण किया। इसके पूर्व उन्होंने झंडे की सलामी ली।
अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल कार्यालय एवं परिसर में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जगलाल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं झंडोतोलन किया गया। प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल में प्राचार्य राजकुमार सिंह रंगलाल इंटर स्कूल में प्राचार्य नुमान अहमद एडूकेयर पब्लिक स्कूल में प्राचार्य अर्चना गिरी, आदर्श पब्लिक स्कूल में निदेशक कौशलेंद्र कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में डॉक्टर के रामदास, अनुमंडलीय अस्पताल में उपाधीक्षक डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह, नगर परिषद शेरघाटी में मुख्य पार्षद गीता देवी, चेरकी पंचायत मुख्यालय में मुखिया फुलवा देवी, बार पंचायत में मुखिया राजेश यादव, चिलीम पंचायत में मुखिया मुमताज अंसारी, कचौड़ी पंचायत में मुखिया अंशु कुमारी, श्रीरामपुर पंचायत में मुखिया संजय सिंह, उपकरण शेरघाटी में अधीक्षक आशीष रंजन ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर निजी और सरकारी विद्यालयों के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसके अलावा बार एसोसिएशन, निबंधन कार्यालय, भाजपा कार्यालय दवा विक्रेता संघ कार्यालय भारतीय स्टेट बैंक बंधन बैंक एचडीएफसी बैंक जे पी मेमोरियल स्कूल संत मरियम पब्लिक स्कूल के अलावा अन्य निजी संस्थानों में भी राष्ट्रीय ध्वज उमंग व उत्साह के साथ फहराया गया।