शेरघाटी से प्रदीप भारद्वाज
शेरघाटी: शेरघाटी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी पुष्कर कुमार पुष्प के स्थानांतरण के बाद शुक्रवार को नगर परिषद के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इससे पूर्व नगर परिषद परिसर में नवनिर्मित जैविक खाद्य बिक्री केंद्र का चेयरमैन गीता सिंह ने उद्घाटन किया।
इस दौरान चेयरमैन गीता सिंह उप मुख्य पार्षद तालकेश्वर चौधरी मुख्य पार्षद प्रतिनिधि पवन किशोर सभी वार्ड पार्षदों एवं कर्मियों ने अपने निवर्तमान कार्यपालक पुष्कर कुमार पुष्प को उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान चेयरमैन गीता सिंह के द्वारा उन्हें भगवान विष्णु के पद का प्रतीक चिन्ह दिया गया। वहीं नए कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार का अंग वस्त्र एवं बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर बीडीओ स्नेहिल आनंद ने निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी पुष्कर कुमार पुष्प के कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकारी नौकरी में पदस्थापन व स्थानांतरण एक प्रक्रिया है। उन्होंने शेरघाटी नगर परिषद की चेयरमैन गीता सिंह के कुशल नेतृत्व में शेरघाटी नगर परिषद क्षेत्र में विकास के हो रहे कार्यों को भी सराहा।
वहीं विदा ले रहे कार्यपालक पदाधिकारी पुष्कर कुमार पुष्प ने कहा कि शेरघाटी की यादें हम कभी नहीं भूल सकते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यालय के सभी कर्मचारी व सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिला है। हमलोग टीम भावना के साथ काम कर रहे थे। नव पद स्थापित ईओ संतोष कुमार ने शेरघाटी नगर परिषद के सभी वार्डों में अधूरे पड़े कार्यों को पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पूरा करने का भरोसा दिलाया।
चेयरमैन गीता सिंह एवं उपाध्यक्ष तालकेश्वर चौधरी ने कहा कि कार्यापालक पदाधिकारी पुष्कर कुमार पुष्प शेरघाटी की उन्नति प्रगति और विकास के लिए ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य कर रहे थे। इनके कार्यकाल में नगर परिषद क्षेत्र में चहुमुखी विकास हुआ। समारोह का संचालन प्रदीप भारद्वाज एवं धन्यवाद ज्ञापन स्वच्छता पदाधिकारी सुमित सौरभ ने ने किया।
स्वागत सह विदाई समारोह में उपस्थित टिकारी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार झा इमामगंज नगर पंचायत के ईओ आशुतोष रंजन डोभी नगर पंचायत की ईओ कनिका राज का पार्षदों एवं कर्मियों द्वारा शॉल एवं बुके भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि पवन किशोर सिंह पूर्व उपाध्यक्ष
दीनानाथ पांडेय वार्ड पार्षद शशिकांत उर्फ पप्पू सिंह परमानंद मणि पुष्पा कुमारी संतोष सिंह उदय कुमार के अलावा अजीत सिंह तालकेश्वर पांडेय जितेंद्र सिंह प्रभात गुप्ता दीपक कुमार फेंकू दास गुगुन सिंह पुटूस कुमार निशांत सिंह जेई ब्रजेंद्र कुमार सहायक स्वच्छता पदाधिकारी सुमित सौरभ उपस्थित रहे।