शेरघाटी: शहर के गोलाबाजार में स्थित नारनौलिया अग्रवाल भवन में बुधवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक मिनट का मौन रहकर शोक प्रकट किया। उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रघुनाथ प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने सुशील कुमार मोदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में संतोष कुमार गुप्ता अजीत कुमार मिश्रा सुशील कुमार गुप्ता अरुण चंद्रवंशी मुंशी पासवान धर्मेंद्र कुमार माधव डॉ तपेश्वर प्रसाद
विनय कुमार गुप्ता उर्फ चुन्नू गुप्ता शेरघाटी के पूर्व विधायक विनोद यादव प्रोफेसर अरविंद कुमार दीनानाथ पांडेय नीतू देवी माया देवी गोपाल स्वर्णकार राम जय सिंह राजू अग्रवाल दिलीप यादव अशोक सिंह विजय स्वर्णकार अमित पांडे सतीश बरनवाल राजेश मालाकार सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित होकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया