उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ हुआ संपन्न

2 Min Read
- विज्ञापन-

शेरघाटी नगर परिषद द्वारा सभी घाटों पर किए गए थे बेहतर इंतज़ाम 

- Advertisement -
Ad image

शेरघाटी से  प्रदीप भारद्वाज 

शेरघाटी: सोमवार की सुबह उदयीमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय सामाजिक समरसता साझी संस्कृति के प्रतीक लोक आस्था का महा पर्व छठ का पर्व उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। वर्तियों उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर लोक कल्याण की मंगल कामना की।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

अर्घ्य अर्पित के बाद व्रतधारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सामूहिक रूप से हवन अनुष्ठान में हिस्सा लिया। इसके बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

नहाय-खाय की बाहरी स्वच्छता के बाद यह दूसरा दिन आतंरिक शुद्धता का होता है. खरना के दिन भक्ती, पवित्रता, सादगी व समर्पण भाव के साथ पूजा की जाती है. मान्यता है कि खरना की पूजा करने के बाद घर में देवी षष्ठी का आगमन होता

शेरघाटी नगर परिषद द्वारा इस बार शहर के सभी घाटों पर साफ़ सफ़ाई की व्यवस्था की गई थी।

स्थनीय प्रशासन द्वारा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए थे।

इधर सूर्य नारायण पूजा समिति के सदस्य विनोद चंद्रवंशी दीनानाथ पांडेय संजय गुप्ता विनय मेहता अरुण चंद्रवंशी आदि ने विधि व्यवस्था एवम बेहतर इंतज़ाम के लिए शेरघाटी नगर परिषद के प्रति आभार प्रकट किया है।

Share this Article

You cannot copy content of this page