बोधगया भूमि आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक श्री चक्रवर्ती अशोक के प्रियदर्शी के निवास श्री कृष्णा नगर पटना के सभागार भवन में सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया ) के बिहार भर के सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता सोशलिस्ट पार्टी बिहार के अध्यक्ष रहे श्री विजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता हाजीपुर कोर्ट ने किया! इस अवसर मैक्स से सम्मान से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय स्तर ख्याति प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता एवं सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर संदीप पांडे मौजूद थे!
देश में समाजवादी आंदोलन की भूमि बिहार रही है और आजादी की लड़ाई के दौरान ही कांग्रेस के अंदर समाजवादी कांग्रेस का गठन किया गया था जो आजादी के बाद सोशलिस्ट पार्टी के रूप में परिवर्तित हो गई! आचार्य नरेंद्र देव, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, डॉक्टर राम मनोहर लोहिया, युसूफ मेहर अली, जैसे महान नेताओं के विचार तो फिर से पुनर्जीवित किया जाने की आवश्यकता है जिसके लिए सोशलिस्ट पार्टी को पुनर्गठित करने की आवश्यकता है!
आज की बैठक में सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गौतम कुमार प्रीतम, श्री बिलवास अंसारी , श्री दुखी लाल यादव सुपौल, मोतीलाल प्रसाद गोपालगंज, श्री गौतम कुमार गुप्ता खगड़िया खगड़िया , शिवकुमार चौहान गया, जन आंदोलन के राष्ट्रीय समन्वय के नेता श्री महेंद्र यादव, श्री यमुना साहू औरंगाबाद, डॉक्टर संजय रघुवर औरंगाबाद, मैं अपने-अपने विचार रखें! बिहार में जन आंदोलन के जरिए सोशलिस्ट पार्टी को पुनर्जीवित करने की जवाब देगी।
डॉक्टर संजय रघुवर को तत्काल प्रभाव से प्रदेश अध्यक्ष की जवाबदेही दी गई! इस अवसर पर डॉक्टर संजय रघुवर ने कहा कि समाजवादी आंदोलन के मूल्यों को पुनर्जीवित करने का तमाम प्रकार के शोषण उत्पीड़न तथा प्रशासनिक अराजकता संवेदनहीनता के खिलाफ वह आंदोलन प्रारंभ करेंगे तथा पार्टी से लोगों को जोड़ेंगे!
30 31 दिसंबर को मुंबई में आयोजित पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन में बिहार के समाजवादी विचार के प्रतिबद्ध लोगों को आमंत्रित किया गया! अंत में समाजवादी आंदोलन के नेता तथा पूर्व विधायक रहे स्वर्गीय शिवपूजन सिंह यादव एवं एक अन्य सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता के निधन पर अशोक व्यक्त करते हुए बैठक की कार्रवाई समाप्त की गई!
डॉक्टर संजय रघुवर, जननायक कर्पूरी ठाकुर के मार्गदर्शन में राजनीति में प्रवेश किया था तथा बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रहे स्वर्गीय शिवनंदन पासवान, बिहार के मुख्यमंत्री रहे श्री रामसुंदर दास, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे तथा भारत सरकार ने मंत्री रहे देश के प्रख्यात नेता स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर, महान समाजवादी चिंतक एवं नेता रहे स्वर्गीय किशन पटनायक जैसे लोगों के साथ जन सरोकार के सवाल पर संघर्ष की कार्रवाई में बढ़कर हिस्सा लिया।