वन प्रमंडल गया की ओर से  राज्य स्तरीय वन महोत्सव का किया गया आयोजन एक पेड़ मां के नाम की गई लगाने की अपील 

4 Min Read
- विज्ञापन-

गया जिले में सोमवार को दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया में गया वन प्रमंडल गया की ओर से राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया, वन संरक्षक, गया वन प्रमंडल गया, वरीय पुलिस अधीक्षक गया, वन प्रमंडल पदाधिकारी, गया वन प्रमंडल,

- Advertisement -
Ad image

गया कुलसचिव, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया, अध्यक्ष, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया, संकाय सदस्यगण, लगभग 250 छात्र छात्राएं एवं अन्य द्वारा दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया के परिसर में 2000 पौधे रोपित कर 75वां वन महोत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, कुलपति, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया द्वारा कहा गया कि जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहे पर्यावरणीय बदलाओं से औसत तापमान में काफी वृद्धि हो रही है। अगर आज पौधे लगाये जायेंगे तो भविष्य में भावी पीढ़ी को इसका लाभ मिलेगा। पौधे लगाने के साथ साथ उसका संरक्षण करना भी अति आवश्यक है। पर्यावरण में संतुलन बनाये रखने हेतु अधिक से अधिक संख्या में पौधे रोपित करना आवश्यक है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

श्री एस० सुधाकर (भा०व० से०), वन संरक्षक, गया वन अंचल, गया द्वारा प्राकृतिक व्यवस्थाओं के संतुलन को बनाये रखने हेतु पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया गया। पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाये जा रहे अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने हेतु कहा गया एवं अन्य लोगों को जागरूक करने हेतु उपस्थित लोगों

से अपील की गई।श्री आशीष भारती, वरीय पुलिस अधीक्षक (भा०पु० से०), गया द्वारा छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी। अपने साथ साथ अपने माता पिता एवं आस पड़ोस के लोगो को पर्यावरण सुरक्षा को लेकर अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही गयी।

पर्यावरण को आज हम सुरक्षित नही रखे तो निकट भविष्य में उससे होने वाले दुष्परिणाम के बारे में लोगो को जागरूक करने की बात कही गई। जिला अंतर्गत सभी थाना परिसरों में जल जीवन हरियाली योजना अंतर्गत इस वितीय वर्ष पौधे रोपित किये जाने की जानकारी दी गई।

 

श्री शशिकांत कुमार (भा०व०से०), वन प्रमंडल पदाधिकारी, गया वन प्रमंडल, गया द्वारा बताया गया कि इस वितीय वर्ष 2024-25 में सभी विभागों के सहयोग से गया वन प्रमंडल के अंतर्गत लगभग 9.5 लाख पौधे रोपित किये जायेंगे। लक्ष्यों के अनुरूप वर्षाकालीन (जीविका, कृषि वानिकी, संसथान, NGO, सरकारी विभागों) पौधारोपण हेतु की जा रही तैयारियों, क्रियान्वयन की स्थिति एवं उसकी प्रगति के संबंध में प्रतिदिन नजर रखी जा रही है। सभी के सहयोग से इस बार निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जायेगा।

इस अवसर पर प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, कुलपति, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया, श्री एस० सुधाकर (भा०व०से०) वन संरक्षक, गया वन प्रमंडल गया, श्री आशीष भारती, वरीय पुलिस अधीक्षक (भा०पु० से०) वरीय पुलिस अधीक्षक, गया, श्री शशिकांत कुमार (भा०व० से०), वन प्रमंडल पदाधिकारी, गया वन प्रमंडल, गया कुलसचिव, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया, अध्यक्ष, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया, संकाय सदस्यगण एवं लगभग 250 छात्र छात्राएं आदि उपस्थित थें ।

Share this Article

You cannot copy content of this page