राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था ‘शब्दाक्षर’ के बिहार प्रदेश जिला इकाई जहानाबाद की सम्मानित अध्यक्ष श्रीमती सावित्री सुमन की सद्य: प्रकाशित ग़ज़ल पुस्तक ‘यहां मोहब्बत सिसक रही है’ का लोकार्पण शहर के सुप्रसिद्ध ताज होटल में बड़ी ही भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप
सिंह, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री धनंजय जयपुरी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्र पद्मनाभ, सुप्रसिद्ध गीतकार कन्हैया लाल मेहरवार तथा हावड़ा जिला सचिव अनवर साहब ने दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज मिश्र पद्मनाभ तथा कुशल संचालन बिहार प्रदेश महामंत्री विनय मामूली बुद्धि ने किया।
सावित्री सुमन ने आगत अतिथियों का स्वागत पुष्पमाल, अंगवस्त्र, नारिकेल फल, पुष्पगुच्छ एवं लोकार्पित पुस्तक प्रदान कर की। उक्त पुस्तक की प्रशंसा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से कवयित्री ने अपने पूरे जीवन का दास्तान ही प्रस्तुत कर दी है। राष्ट्रीय प्रचार मंत्री ने कहा कि सावित्री सुमन ने इस ग़ज़ल पुस्तक की रचना बहुत ही परिश्रमपूर्ण ढंग से की है।
इनकी अहर्निश साहित्य-सेवा एक दिन इन्हें ऊंचाइयां प्रदान करेगी। श्री पद्मनाभ ने कहा की सावित्री सुमन ने अपनी कारयित्री प्रतिभा के बल पर क्षेत्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में हास्य-व्यंग्य से परिपूर्ण कवि-सम्मेलन का आयोजन किया गया। औरंगाबाद जिला अध्यक्ष नागेंद्र कुमार केसरी, सचिव अनुज बेचैन, प्रचार मंत्री हिमांशु चक्रपाणि, नालंदा जिला अध्यक्ष अल्पना आनंद,
जहानाबाद से सुप्रिया कुमारी, मुमताज प्रिया, महेश मधुकर,कुमारी रुबी, कुमारी ममता, रवि शंकर शर्मा रंगनाथन शर्मा गया से अश्विनी कुमार, सुमंत कुमार, दीपक कुमार एवं अरविंद कुमार इत्यादि ने अपनी मोहक काव्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित साहित्य प्रेमियों का खूब मनोरंजन किया।