गया, 20 मई 2025, महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने एवं उनकी आकांक्षाओं जानने के उद्देश्य से ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से जिले में 18 अप्रैल 2025 से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसे 16 जून 2025 तक आयोजित किया जाना है। ग्राम संगठनों के माध्यम से दो पालियों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल में लाखों महिलाओं ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की है, जिससे वे अपने अधिकारों और उपलब्ध संसाधनों के प्रति अधिक जागरूक हो रही हैं।
महिलाओं तक योजनाओं की जानकारी पहुँचाने के लिए डिजिटल स्क्रीन से लैस गाड़ीके माध्यम से वीडियो फिल्में दिखाई जा रही यही। साथ में वर्चुल संचार उपकरण, सेल्फी पॉइंट्स, स्टैंडी आदि का उपयोग किया जा रहा है। संवाद कार्यक्रमों में महिलाओं से सम्बंधित योजनाओं की जानकारी जानकरी युक्त लीफलेट्स एवं मुख्यमंत्री संदेश का वितरण किया जा रहा है। 31 से अधिक योजनाओं की जानकरी दी जा रही है।
इन माध्यमों से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, बालिका साइकिल योजना, महिला आरक्षण, सतत जीविकोपार्जन योजना जैसी 31 से अधिक योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। यह कार्यक्रम जिले के 3167 जीविका ग्राम संगठनों में आयोजित किया जाना है, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं तक जानकारी पहुंचे और वे सरकारी सहायता का लाभ उठा सकें।
महिला संवाद कार्यक्रमों में महिलाओं द्वारा नल -जल, नाली एवं पानी की निकासी, सामुदायिक भवन, जीविका भवन, स्कूल, पुस्तकालय, स्ट्रीट लाइट, स्थानीय रोजगार, वृद्धा एवं विकलांग पेंशन में बढ़ोतरी आदि अनेक विषयों पर कार्य करने की आकांक्षा व्यक्त की है। आकांक्षाओं को ऐप के माध्यम से संकलित कर समाधान की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत 35,000 से अधिक महिलाओं की आकांक्षाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज कर लिया गया है एवं संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है।
यह आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। यह प्रयास है कि महिलाओं को जागरूक कर आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित किया जा सके, जिससे वे सशक्त होकर अपनी समस्याओं का समाधान स्वयं तलाश सकें। साथ ही अभियान के ज़रिए प्रशासन और समुदाय के बीच संवाद को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। इससे वे अपनी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और समाधान प्राप्त करने दिशा में कार्य किया जा सके।