रिपोर्ट: प्रदीप भारद्वाज
शेरघाटी: मुफलिसी में जिंदगी गुजर बसर कर रहे लोगों को ठंड से निजात दिलाने की सोच के साथ समाज सेवा को समर्पित और संकल्पित नारनौलिया अग्रवाल समाज की ओर से शनिवार को शेरघाटी में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
गरीब और असहाय व जरूरतमंदों की सेवा करने की भावना के साथ नारनौलिया अग्रवाल समाज के सदस्यों ने ठिठुरन भरी ठंड से राहत के लिए लगभग पांच सौ गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया।
इधर पत्रकारों से बात करते हुए अखिल भारतीय नारनौलिया अग्रवाल महासभा के कार्यकारी महासभापति प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। उन्होंने समाज सेवा के कार्यों में सभी से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि जो लोग सामर्थ्यवान हैं।
उन्हें ग़रीब असहाय और जरूरतमंदों की सेवा सुश्रुषा के लिए नि: संकोच आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि नि: स्वार्थ सेवा मानव जीवन को उत्कृष्ट और पूर्ण बनाने की एक महत्त्व पूर्ण साधना है। उन्होंने नारनौलिया अग्रवाल भवन के सक्रिय सदस्यों के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यों एवं उनकी सोच और समाज सेवा की इस पहल की सराहना की।
इधर शेरघाटी नारनौलिया अग्रवाल भवन के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद उर्फ़ टन्ना अग्रवाल उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल सचिव अनिल अग्रवाल कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं संजय तायल सुनील अग्रवाल दिलीप आदि ने बताया कि कहा कि समाज सेवा सामूहिक जिम्मेवारी है। इसमें सभी की सहभागिता होनी चाहिए। समाज सेवा का यह कार्य नि:स्वार्थ भाव से जरूरतमंदों के लिए किया जाता है।
इस मौके पर शेरघाटी नगर परिषद् की मुख्य पार्षद गीता सिंह उपाध्यक्ष तालकेश्वर चौधरी डॉक्टर मुरलीधर अग्रवाल अखिल भारतीय नारनौलिया अग्रवाल महासभा के उप सभापति कंचन अग्रवाल अशोक अग्रवाल मुकेश अग्रवाल अनिल अग्रवाल अमृत अग्रवाल रूपेश अग्रवाल वीरेंद्र अग्रवाल प्रवीण अग्रवाल के साथ साथ
महिला सदस्य के रूप में संरक्षक उषा अग्रवाल अध्यक्ष रेणु अग्रवाल उपाध्यक्ष सोनी अग्रवाल सचिव रिंकी अग्रवाल उप सचिव पिंकी अग्रवाल कोषाध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल उप कोषाध्यक्ष सुमन अग्रवाल के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। कड़ाके की ठंड में कंबल वितरण कार्य को लोगों ने सराहनीय कदम बताया।