औरंगाबाद: सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दरअसल यह घटना सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के औरंगाबाद रफीगंज मुख्य पथ स्थित नेहुटा मोड़ के समीप घटित हुई है। जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में घायल युवक की पहचान बिसैनि गांव निवासी सरयू राम के पुत्र सन्तोष कुमार एवं तेतर राम के पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से रजोई तरफ गए हुए थे। जहां से वापस लौटने के दौरान नेहुटा मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गया और दोनों युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए।
वही इस घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के नागरिकों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। जिसके दोनों युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों के दोनों की स्थिति चिंताजनक देखते हुए बाहर रेफर कर दिया गया।