सदर अस्पताल के चिकित्सक डा.अभिषेक सिंह ने मरीज का सफलतापूर्वक किया अपेंडिक्स का आपरेशन

1 Min Read
- विज्ञापन-

मरीज के स्वजनों ने चिकित्सक को दिया धन्यवाद, कहा फरिश्ता बनकर आए हैं डा.अभिषेक

- Advertisement -
Ad image

औरंगाबाद : दाउदनगर थाना क्षेत्र के चौरिया गांव के 30 वर्षीय नीरज कुमार का अपेंडिक्स फट गया था। पेट के अंदर मवाद फैल रहा था। मरीज की हालत गंभीर थी। मरीज को लेकर स्वजन सदर अस्पताल पहुंचे। ड्यूटी पर रहे चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। निजी अस्पताल के चिकित्सक भी मरीज को भर्ती देने से इंकार कर दिया।

कुछ चिकित्सकों ने आपरेशन के लिए एक लाख रुपये की डिमांड किया परंतु युवक अत्यंत ही गरीब था। इसकी सूचना चिकित्सक डा. अभिषेक कुमार सिंह को दी गई। डा. अभिषेक ने फौरन अस्पताल पहुंचकर सफल आपरेशन किया।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

आपरेशन के बाद मरीज की स्थिति खतरे से बाहर है। वहीं मरीज के स्वजनों ने डा. अभिषेक का धन्यवाद दिया। कहा कि आप नहीं होते नीरज की स्थिति खतरे में जा सकती थी। बताया कि डा. अभिषेक भगवान का भेजा हुआ फरिश्ता हैं।

Share this Article

You cannot copy content of this page