अस्ताचल गामी सूर्य को छठवर्तियों ने किया अर्घ्य प्रदान आस्था का उमड़ा जन सैलाब  

3 Min Read
- विज्ञापन-

संध्या आरती में सम्मिलित हुए बीजेपी सांसद सुशील कुमार सिंह 

- Advertisement -
Ad image

                 राजेश मिश्रा 

औरंगाबाद।लोक आस्था का महापर्व छठ शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक चरम प्रकाष्ठा पर पहुंच चुकी है। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु अस्ताचल गामी भगवान भास्कर के अर्घ्य प्रदान कर पूरी तरह से नस्तमस्तक हो गए। ऐतिहासिक देव सूर्य नगरी से लाखों की संख्या में छठवर्ती महिलाओं के अर्घ्य प्रदान करने की खबरें निकलकर आ रही है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी भक्तिमय माहौल रहा,जिले के देव प्रखंड स्थित हसौली पंचायत के कुंडा ग्राम में अदरी नदी तट पर बनाए गए छठ घाट पर सैकड़ो महिलाओं सहित भारी संख्या में श्रद्धालु भगवान भास्कर के आगे नस्तमस्तक हुए वही कुंडा श्री दुर्गा आराध्या समिति कमेटी के सदस्यों के द्वारा समस्त ग्रामीण के सहयोग से श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्था की गई जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा काफी सराहना व्यक्त की जा रही है।

वही कमेटी के सदस्यों के द्वारा छठवर्तियों लिए निशुल्क रूप से फल,दूध नारियल उपलब्ध कराए गए छठ पर्व लोक आस्था का यह एक ऐसा त्यौहार है जो की सभी लोग अपनी भागीदारी निभाना चाहते हैं। संध्या आरती में भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान सांसद सुशील कुमार सिंह ने सम्मिलित होकर नवयुवकों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था का यह एक ऐसा त्यौहार है जो की सभी लोगों के द्वारा एकता के सूत्र में एक साथ मिलकर इस महत्वपूर्ण कार्य को अंतिम रूप देने का हर संभव प्रयास सभी के द्वारा किया जाता है।

जिसमें सभी लोगों की संपूर्ण भागीदारी होती है।यह सौभाग्य की बात है कि इस पावन अवसर पर मुझे भी संध्या आरती में सम्मिलित होने का अवसर मिला श्री दुर्गा आराध्या समिति के कमेटी के सदस्यों के द्वारा किए गए श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्था को सराहनीय बताया।वही एसएन कंस्ट्रक्शन के संस्थापक नीरज कुमार सिंह नें दुर्गा आराध्या समिति के कमेटी सदस्यों को छठ पर्व के दौरान बेहतर व्यवस्था को लेकर बधाई दी है।

 

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page