प्रातःकालीन अर्घ्य के साथ विष्णु धाम में छठ पूजा धूमधाम से संपन्न

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद।सदर प्रखंड स्थित जम्होर थानांतर्गत विष्णु धाम संगम घाट में चार दिवसीय छठ पूजा सूर्योदय अर्घ्य के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। जम्होर विकास मंच के संयोजक सुरेश विद्यार्थी ने बताया कि इस वर्ष पुनपुन बटाने के संगम तट पर पचास हजार लोगों ने छठ पूजा में हिस्सा लिया।सूर्योदय अर्घ्य के पश्चात विष्णु धाम परिसर में भगवान भास्कर के मंदिर में पूजा अर्चना की।

- Advertisement -
Ad image

विष्णु धाम के महंत बाल्कानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि संगम तट के समीप विष्णु धाम में छठ व्रत करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। न्यास समिति के कोषाध्यक्ष पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता की सक्रिय भूमिका रही।छठ घाट पर कुमार प्रिंस क्लब के सदस्यों ने रोशनी की बेहतरीन व्यवस्था की।अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता,दिलावर सिंह ,राम प्रसाद चौधरी की भूमिका सराहनीय रही।

जम्होर पुनपुन रोड के रास्ते में युवा सामाजिक संस्था द्वारा बेहतरीन पथ रोशनी की व्यवस्था की गई एवं छठ व्रती को किसी तरह की कोई कठिनाई न हो इसका विशेष ख्याल रखा गया।युवा सामाजिक संस्था 18 वर्षों से यह कार्य करते आ रही है।अध्यक्ष ओम कुमार गुप्ता, साकेत सिंह ,सूरज कुमार ,गौरव वर्मा की विशेष भूमिका रही।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह अपने सहयोगियों के साथ छठ व्रतियों को सहयोग करते दिखे तो थाना प्रभारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था रही है। विष्णु धाम के समीप मुंशी विगहा घाट पर नवयुवक संघ के सदस्यों द्वारा गंगा माता की प्रतिमा स्थापित की गई। नवयुवक संघ के व्यवस्थापक बिंदेश्वरी यादव ने बताया कि यहां लगातार 5 वर्षों से गंगा माता की प्रतिमा स्थापित की जा रही है।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page